Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शादी से पहले चेहरा दिखाया तो मौत की सजा! OTT पर है...

शादी से पहले चेहरा दिखाया तो मौत की सजा! OTT पर है रोंगटे खड़े कर देने वाली यह फिल्म

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/ott_movie_paradha_1791797636132_1SaM_1791797653842_wc5m_409771f3-e43e-42c3-b13d-3a5e671d700c_BIEX.jpg

OTT Movie: ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म है जो रिलीज तो साल 2025 में हुई थी, लेकिन अपने यूनिक कॉन्सेप्ट की वजह से इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

सोचिए! एक ऐसा गांव, जहां लड़कियां शादी से पहले किसी को अपना चेहरा नहीं दिखा सकतीं। उन्हें हर वक्त घूंघट में रहना पड़ता है और अगर किसी ने उनका चेहरा देख लिया, तो उन्हें मौत की सजा तक मिल सकती है। पढ़कर ही रोंगटे खड़े हो गए न? अब सोचिए, जब इस कहानी को पर्दे पर देखेंगे तो क्या होगा? ऐसी ही कहानी पर बनी एक तेलुगू फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। आइए आपको इस फिल्म का नाम और इसकी कहानी बताते हैं।

क्या है इस फिल्म का नाम?

इस तेलुगू फिल्म का नाम ‘पर्धा’ है। इसकी कहानी ‘पदाथि’ नाम के एक गांव से शुरू होती है, जहां महिलाओं के लिए घूंघट यानी परदा करना जरूरी है। गांव के लोगों का मानना है कि अगर किसी महिला ने किसी गैर-पुरुष को अपना चेहरा दिखा दिया, तो पूरे गांव पर दैवीय प्रकोप आ सकता है।

कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब गांव की धार्मिक और परंपराओं में विश्वास रखने वाली लड़की सुब्बू (अनुपमा परमेश्वरन) की तस्वीर उसकी मर्जी के बिना एक मैगजीन के कवर पेज पर छप जाती है। इसके बाद सुब्बू की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आते हैं और वह इन हालात का सामना कैसे करती है, यही फिल्म की कहानी है।

कैसी है कलाकारों की एक्टिंग?

अनुपमा परमेश्वरन ने सुब्बू का किरदार निभाया है। उन्होंने अपने अभिनय से गांव की एक सीधी-सादी लड़की की मजबूरी, दर्द और आत्मसम्मान को बखूबी दिखाया है। सुब्बू एक ऐसी लड़की है, जो बचपन से चली आ रही परंपराओं को ही सच मानती है, लेकिन धीरे-धीरे उसे अपनी आजादी और अपनी मर्जी से फैसले लेने की अहमियत समझ आने लगती है। अनुपमा ने अपने किरदार में आए इस बदलाव को अच्छे से पर्दे पर उतारा है।

वहीं, दर्शना राजेंद्रन ने अमिश्टा का किरदार निभाया है। अमिश्टा, सुब्बू से बिल्कुल अलग है। वह अपने फैसले खुद लेती है और महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाने से पीछे नहीं हटती। दर्शना ने इस किरदार को प्रभावशाली ढंग से निभाया है।

संगीता क्रिश ने सुब्बू की चाची रत्नम्मा का किरदार निभाया है। उनका बेबाक अंदाज कहानी को दिलचस्प बनाता है। फिल्म में राग मयूर, राजेंद्र प्रसाद और हर्षवर्धन जैसे कलाकार भी नजर आते हैं। इसके अलावा निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन कैमियो रोल में दिखाई देते हैं।

फिल्म की खूबियां और कमियां

‘पर्धा’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और इसके जरिए उठाए गए सवाल हैं। फिल्म महिलाओं की आजादी, उनकी सहमति और अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद लेने के अधिकार पर बात करती है। साथ ही यह सवाल भी उठाती है कि क्या कोई परंपरा सिर्फ इसलिए सही हो सकती है क्योंकि उसे सालों से निभाया जा रहा है?

फिल्म का पहला हाफ काफी दिलचस्प है। कहानी शुरुआत से ही दर्शकों के मन में कई सवाल पैदा करती है और आगे क्या होगा, यह जानने की उत्सुकता बनाए रखती है। हालांकि, दूसरे हाफ में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ जाती है। कुछ जगह ऐसा लगता है कि कहानी अपने असली मुद्दे से भटक रही है। ऐसे में मजबूत विषय होने के बावजूद फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ा लंबा और खिंचा हुआ महसूस होता है।

‘पर्धा’ देखें या नहीं?

कुल मिलाकर, ‘पर्धा’ सिर्फ घूंघट और परंपराओं की कहानी नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की आजादी, उनके अधिकारों और समाज की रूढ़िवादी सोच पर सवाल उठाने वाली फिल्म है। इसकी कहानी आपको सोचने पर मजबूर करती है कि परंपराओं के नाम पर किसी की आजादी छीनना कितना सही है।

अगर आपको सामाजिक मुद्दों पर बनी गंभीर और अलग तरह की फिल्में पसंद हैं, तो ‘पर्धा’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है। हालांकि, दूसरे हाफ की धीमी रफ्तार थोड़ी निराश कर सकती है, लेकिन फिल्म का विषय इसे एक मौका देने लायक बनाता है।

सवाल के जवाब

✦किस ओटीटी पर है यह फिल्म?−

अमेजन प्राइम वीडियो

✦इस फिल्म को कितनी आईएमडीबी रेटिंग मिली है?+

✦इस फिल्म का नाम क्या है?+

SOURCE : LIVE HINDUSTAN