Home LIFESTYLE NEWS HINDI बालों की कई समस्याओं की जड़ है अनहेल्दी स्कैल्प, इन 5 संकेतों...

बालों की कई समस्याओं की जड़ है अनहेल्दी स्कैल्प, इन 5 संकेतों से पहचानें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बालों की अलग-अलग समस्याओं से लोग परेशान हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर ये समस्याएं क्यों होती हैं? इसके पीछे अनहेल्दी स्कैल्प कारण हो सकता है। यहां हम 5 साइन बता रहे हैं जो अनहेल्दी स्कैल्प का संकेत देती हैं। 

हर महिला चाहती है कि उसके बार सबसे सुंदर होने के साथ लंबे और घने हों। हालांकि, बालों की समस्याओं की वजह से इस तरह के बालों को पाना मुश्किल हो गया है। जब बालों की देखभाल की बात आती है, तो ज्यादातर लोग घने और सुंदर बालों पर ही ध्यान देते हैं। जबकि स्कैल्प की सेहत ही स्वस्थ बालों की नींव होती है और अक्सर स्कैल्प पर ध्यान नहीं दिया जाता। डर्मिस ओरेकल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अश्विनी कंदिकतला ने एचटी को ऐसे पांच संकेत बताए हैं जिनसे पता चलता है कि आपके बालों की देखभाल का रूटीन आपके स्कैल्प की जरूरतों को नजरअंदाज कर रहा है। ऐसे में आप भी जानिए 5 ऐसे संकेत जो अनहेल्दी स्केल्प का संकेत देते हैं।

1) बाल झड़ने में बदलाव

एक्सपर्ट कहती हैं कि लोग बालों में तो शैम्पू, कंडीशनर, सीरम और तेल लगा लेते हैं लेकिन स्कैल्प पर अक्सर तभी ध्यान दिया जाता है जब कुछ गड़बड़ महसूस होने लगती है। बाल झड़ना एक कॉमन समस्या है। बदलते मौसम में अक्सर महिलाएं इस समस्या से जूझती हैं।लेकिन अगर आपको बालों के झड़ने में बदलाव दिखाई दे तो इसका मतलब सिर्फ बालों का गिरना ही नहीं होता। स्कैल्प की स्थिति में बदलाव से बालों की जड़ों यानी फॉलिकल के आस-पास असर पड़ सकता है और इससे बालों के बढ़ने के सर्कल में भी बदलाव आ सकता है।

2) धोने के बाद त्वचा में खिंचाव या जलन

स्कैल्प को साफ रखने के लिए उन्हें सही तरह से वॉश करना जरूरी है। बाल बार-बार धोने के बाद खिंचाव, सेंसटिविटी या जलन होना स्कैल्प की सुरक्षात्मक परत के कमजोर होने का संकेत हो सकता है। जब स्कैल्प से ये लेयर कमजोर हो जाती है, तो स्कैल्प प्रोड्क्ट्स और रोजाना के पर्यावरणीय कारकों के प्रति ज्यादा एक्टिव हो जाती है।

3) बार-बार पपड़ी बनना

स्कैल्प पर बार-बार पपड़ी बनने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आप स्कैल्प को ठीक से साफ नहीं कर रहे हैं। बल्कि नेचुरल तेल बनने और स्कैल्प के माइक्रोबियल संतुलन में बदलाव के कारण सूजन और लगातार पपड़ी बनने लगती है। अगर आपको भी ये समस्या हो तो नाखून या किसी कठोर चीज से पपड़ी हटाने से संक्रमण हो सकता है और बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं।

4) धोने के तुरंत बाद ऑयली हेयर

बहुत सी महिलाएं इस बाद की शिकायत करती हैं कि धोने के बाद उनके बाल बहुत ज्यदा ऑयली या चिपचिपे दिखन् लगते हैं। अगर धोने के तुरंत बाद आपकी जड़ों में तेल आ जाता है, तो आपको स्कैल्प पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। नेचुरल उत्पादन और सफाई की आदतें इस बात को प्रभावित कर सकती हैं कि तेल कितनी जल्दी दोबारा बनता है। अगर आप रोज बाल धोते हैं, तो धीरे-धीरे गैप बढ़ाएं ताकि स्कैल्प का तेल संतुलन में आ जाए।

5) जड़ों के आसपास चिपचिपापन महसूस होना

स्कैल्प से निकलने वाला नेचुरल तेल, डेड स्किन सेल्स और स्टाइलिंग उत्पादों का बच्चा हुआ हिस्सा बालों के रोमछिद्रों के छिद्रों के आसपास जमा हो सकते हैं। इस जमाव के कारण आपकी जड़ों में चिपचिपापन महसूस हो सकता है, भले ही आपके हेयर साफ क्यों ना बाल साफ दिखें। अगर चिपचिपाहट के साथ खुजली या पपड़ी भी है, तो सेलिसिलिक एसिड जिंक पाइरिथियोन या केटोकोनाज़ोल युक्त शैम्पू का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN