Home LIFESTYLE NEWS HINDI आलू, गोभी या प्याज का पराठा, सेहत के लिए कौन-सा है सबसे...

आलू, गोभी या प्याज का पराठा, सेहत के लिए कौन-सा है सबसे हेल्दी? डाइटीशियन से जानें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आलू, गोभी या प्याज का पराठा आप नाश्ते में जरूर खाते होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा है कि इनमें से कौन सा पराठा सबसे हेल्दी है। चलिए आपको तीनों पराठों के बारे में बताते हैं।

पराठा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, फिर चाहे वह आलू का हो या गोभी या फिर प्याज। नाश्ते में गर्म-गर्म पराठे मिल जाए तो लगता है पूरा दिन बन गया। पराठा खाकर पेट भी भर जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या आलू, गोभी या प्याज का पराठा फायदेमंद है। हम आपको पराठे से जुड़े फायदे और नुकसान गिनाने नहीं जा रहे हैं, बल्कि हम आपको बताएंगे कि कौन सा पराठा सबसे हेल्दी होता है और इससे आपके शरीर को क्या मिलता है। डाइटीशियन मीना कुमारी ने इन तीनों पराठों की तुलना करते हुए बताया है। उन्होंने ये भी बताया कि इन्हें हेल्दी बनाने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

आलू, प्याज, गोभी के पराठे की रेटिंग

-गोभी पराठा- रेटिंग लिस्ट में सबसे पहला नाम गोभी पराठा का आता है। गोभी के पराठे को सबसे हेल्दी माना गया है। फूलगोभी में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसमें कई विटामिन, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। फाइबर पाचन को बेहतर बनाने और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। अगर आप नाश्ते में पौष्टिक ऑप्शन चाहते हैं, गोभी का पराठा चुनें।

  • प्याज पराठा- इस लिस्ट में दूसरा नंबर है प्याज का पराठा। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट और प्रीबायोटिक फाइबर पाए जाते हैं, जो आंतों और पेट के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, गोभी की तुलना में प्याज में उतना मात्रा में फाइबर या सब्जियों का भरावन नहीं हो पाता। प्याज ज्यादा भरते हैं, तो पराठा टूटने लगता है। इसलिए गोभी इस मामले में प्याज से भी आगे हैं।
  • आलू पराठा- लिस्ट में तीसरा नंबर मिला है आलू के पराठे को। आलू पराठा लवर को बुरा लग रहा होगा लेकिन बता दें कि तीसरे नंबर पर होने का मतलब ये नहीं है कि ये अनहेल्दी है और खा नहीं सकते। आलू में कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम पाया जाता है। पोटैशियम मांसपेशियों और नसों के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही आलू में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा देती है। इसलिए इसे तीसरे नंबर पर रखा गया है।

पराठे को बनाना है हेल्दी तो करें ये काम

पराठा बनाते समय घी, तेल का कम से कम इस्तेमाल करें। ज्यादा घी, तेल, बटर आपके हेल्दी पराठे को भी अनहेल्दी बना देगा। आटे का सही चुनाव करें। गेहूं के आटे में थोड़ा बाजरा, रागी या बेसन मिला सकते हैं। इससे फाइबर बढ़ेगा। स्टफिंग में सब्जियों को बढ़ा सकते हैं। पराठा हमेशा दही, पनीर या फिर दाल के साथ खाएं। पराठे में प्रोटीन नहीं होता और अगर आप इसे सादा खाते हैं, तो आपके शरीर में कुछ नहीं लगेगा। इसलिए प्रोटीन युक्त चीजों के साथ खाना सही रहेगा। अचार या मक्खन की जगह घर की बनी टमाटर, धनिया की चटनी खाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN