Home rss business hindi चीन ने बढ़ा दी चिंता, दक्षिण कोरिया के मार्केट में कोहराम, रोकनी...

चीन ने बढ़ा दी चिंता, दक्षिण कोरिया के मार्केट में कोहराम, रोकनी पड़ गई ट्रेडिंग

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • दक्षिण कोरिया का इंडेक्स कोस्पी 7% से ज्यादा लुढ़क गया, तेज गिरावट की वजह से कुछ समय के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी
  • सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 7% से अधिक की गिरावट आई है

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में मंगलवार को कोहराम मच गया। दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी इंडेक्स मंगलवार को 7 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गया, जिससे कुछ समय के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। सेमीकंडक्टर बनाने वाली चीन की कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा की चिंता ने निवेशकों के सेंटीमेंट को तगड़ा झटका दिया और प्रमुख टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में तेज गिरावट देखने को मिली। यह बात रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

5 मिनट के लिए रोकने पड़े सेल ऑर्डर्स
इससे पहले, मेमोरी-चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयरों में सोमवार को तेज गिरावट आई। यह गिरावट उन रिपोर्ट्स के बाद आई है, जिसमें चीन की प्रतिस्पर्धी कंपनी ChangXin मेमोरी टेक्नोलॉजीज (CXMT) के तेज टेक्नोलॉजिकल एडवांसेज की बात कही गई है, इससे ग्लोबल मेमोरी-चिप मैन्युफैक्चरर्स की कॉम्पिटिटिव पोजिशन को लेकर चिंता बढ़ गई है। कोरिया एक्सचेंज को स्थानीय समय सुबह 9:47 बजे 5 मिनट के लिए प्रोग्राम सेल ऑर्डर्स रोकने पड़े।

सैमसंग और SK हायनिक्स के शेयरों में तेज गिरावट
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हायनिक्स (SK Synix) के शेयरों में तेज गिरावट आई है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 7.19 पर्सेंट लुढ़क गए। वहीं, एसके हायनिक्स के शेयरों में 8.72 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली, यह गिरावट दक्षिण कोरिया के मेमोरी-चिप सेक्टर में तेज बिकवाली को दर्शाता है। टेक्नोलॉजी स्टॉक्स के अलावा दूसरे शेयरों में भी गिरावट आई। बैटरी बनाने वाली कंपनी एलजी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर 4.15 पर्सेंट टूट गए, जबकि हुंडई मोटर के शेयर 5.78 पर्सेंट गिरे। वहीं, किआ कॉर्प के शेयरों में 3.52 पर्सेंट की गिरावट आई।

इनवेस्टर सेंटीमेंट को झटका
इनवेस्टर्स सेंटीमेंट कमजोर पड़ा है, इस बात की चिंता बढ़ी है कि सेमीकंडक्टर बनाने वाली चीन की कंपनियां वैश्विक प्रतिस्पर्धियों के साथ टेक्नोलॉजी गैप को कम कर रही हैं। इसका सीधा असर दक्षिण कोरिया के टेक्नोलॉजी-हेवी स्टॉक मार्केट पर पड़ा है। मार्केट का सेंटीमेंट व्यापक स्तर पर निगेटिव रहा है। मार्केट में 832 स्टॉक्स में गिरावट आई, जबकि 66 शेयरों में तेजी देखने को मिली। विदेशी निवेशक दक्षिण कोरियाई शेयरों के नेट सेलर्स रहे, जिन्होंने 2065.3 बिलियन वॉन के शेयर बेचे।

जून में 9000 के पार चला गया था कोस्पी
दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी मंगलवार को जुलाई आखिर के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। इस साल जून में यह 9000 के लेवल को पार करके ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN