Home rss business hindi HCL के निवेशकों के लिए आज का दिन रहा यादगार, 8% चढ़ा...

HCL के निवेशकों के लिए आज का दिन रहा यादगार, 8% चढ़ा स्टॉक; कितना है टारगेट प्राइस

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • HCL Share price: शेयर बाजार में आज का दिन HCL के निवेशकों के लिए शानदार रहा है
  • इस कंपनी के शेयरों का दाम मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था

IT कंपनी HCL के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने कल सोमवार को तिमाही नतीजों और डिविडेंड का ऐलान किया था। वैश्विक स्तर पर एआई कंपनियों के शेयरों में गिरावट और मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से यह आईटी स्टॉक आज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। बता दें, बीएसई में आज 13 अक्टूबर को एचसीएल के शेयर 1248 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 8 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद 1323.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

कितना एचसीएल का टारगेट प्राइस (HCL target price)

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार नोमुरा ने इस आईटी कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 1330 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग दी है। आज कंपनी के शेयर लगभग इस स्तर पर पहुंचने में सफल हुए हैं।

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एक्सिस कैपिटल से जुड़े रवि मेनन ने 1530 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

डिविडेंड दे रही है कंपनी (HCL Dividend record date)

कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर निवेशकों को 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए एचसीएल ने 16 अक्टूबर 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है। बता दें, कंपनी के शेयर इससे पहले जुलाई के महीने में 12 रुपये का डिविडेंड दिया था। अप्रैल में कंपनी ने एक शेयर पर 24 रुपये का डिविडेंड बांट दिया था।

Q2 रिजल्ट रहा शानदार (HCL Q2 Result 2026)

आईटी कंपनी का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 21.18 प्रतिशत बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 4,235 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी ऑपरेटिंग इनकम 11.5 प्रतिशत बढ़कर 35,620 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 31,942 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत और परिचालन आय तीन प्रतिशत बढ़ी।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN