Home rss business hindi Stock Market: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने LTCG और STT को लेकर...

Stock Market: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने LTCG और STT को लेकर किया कमेंट, झूम उठा शेयर बाजार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Why Stock Market jump today: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने LTCG और STT को लेकर एक पॉजिटिव कमेंट किया है
  • जिसका असर शेयर बाजार पर आज दिखा है
  • बाजार में तेजी के पीछे वजहों में रुपया का मजबूत होना, बॉन्ड यील्ड का गिरना आदि भी रहे

Why Stock Market jump today: सेंसेक्स और निफ्टी ने आज शानदार प्रदर्शन किया है। सेंसेक्स 1109 अंक की तेजी के साथ 73000 के पार बंद हुआ है। मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर सेंसेक्स 73033.78 अंक पर था। दिन का उच्चतम स्तर 73,045.67 अंक रहा है। बता दें, निफ्टी आज अपने डे हाई 1.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,721.95 अंक पर बंद हुआ है।

FM ने LTCG और STT को लेकर किया कमेंट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG) और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को लेकर एक पॉजिटिव कमेंट किया है। ब्लूमबर्ग के एक ईवेंट में फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि सरकार LTCG को हटाने को लेकर स्टेकहोल्डर्स से उनकी राय जानना चाहती है। भारत और भारत के बाहर विदेशों में इनवेस्टर्स लगातार इसको लेकर सवाल कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि STT और सभी एसेट क्लास से एक जैसा व्यवहार करने को लेकर लगातार बहस हो रही है। उन्होंने इन बहसों को अच्छा बताया है।

मौजूदा नियमों के अनुसार इक्विटी और म्यूचुअल फंड्स पर इस समय 12 महीने से अधिक के टाइम पीरियड पर 12.5 प्रतिशत का LTT लग रहा है। बता दें, 1.25 लाख रुपये तक का लाभ छूट के दायरे में आता है।

शेयर बाजार में आज की तेजी के अन्य 4 बड़े कारण

1-आईटी कंपनियों के शेयरों में उछाल

एचसीएल सहित आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। घरेलू आईटी कंपनियों में उछाल की वजह दुनिया भर में AI शेयरों में गिरावट है। एक बार फिर से निवेशकों का भरोसा भारतीय आईटी कंपनियों की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

AI का चेहरा माने जाने वाले कोस्पी (Kospi) क्रैश कर गया। इसमें 6 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, जापान के निक्केकी में भी 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। सैमसंग जैसी कंपनियों के शेयरों का भी बुरा हाल है। एनालिस्ट ने भी ‘बबल’ की बात कही है। यही सब प्रमुख कारण हैं जिसकी वजह से भारतीय आईटी कंपनियों में तेजी दर्ज की जा रही है।

2- मजबूत होता रुपया

मंगलवार को रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति मजबूत हुई है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 82 पैसे मजबूत हुआ है। जिसकी वजह से अब एक डॉलर की कीमत 94.96 रुपये हो गई है। सोमवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नॉन डिलिवरेबल डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के नियमों में सख्ती कर दी थी। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय बैंक ने तीन सरकारी तेल कंपनियों के लिए डेडीकेटेड डॉलर सप्लाई विंडो की जानकारी दी थी।

3- बॉन्ड यील्ड की रफ्तार पर ब्रेक

घरेलू शेयर बाजार के लिए बॉन्ड मार्केट से भी अच्छी खबर आई है। 10 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड गिरकर 5.2 प्रतिशत के नीचे आ गया। वहीं, 30 साल का बॉन्ड यील्ड गिरकर 5.56 प्रतिशत के स्तर पर आ गया। 2 ईयर बॉन्ड यील्ड 4.8 प्रतिशत के नीचे आ गया। बता दें, बॉन्ड मार्केट में जब तेजी होती है तब निवेशक अपना पैसा यहां इनवेस्ट करने लगते हैं। जिससे शेयर बाजार में नकारत्मक रुख देखा जाने लगता है।

4- कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अमेरिका और रूस के बीच तेल समझौते की जानकारी जैसे ही ट्रंप ने दी वैश्विक स्तर पर इसका असर दिखने लगा। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में बाजार में और रूसी तेल आ पाएगा। इन्हीं संभावनाओं की वजह से आज ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत लुढ़क गया। जिसके बाद दाम 105 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। हालांकि, अब भी यह युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर की तुलना में काफी अधिक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN