Source :- LIVE HINDUSTAN
माधुरी दीक्षित के हसबेंड और कार्डिएक सर्जन श्री राम नेने 60 की उम्र में पहुंच गए हैं और बीते दिनों उन्होंने अपना वजन लाइफस्टाइल में बदलाव और कुछ खाने की चीजों को छोड़ने के साथ ही 18 किलो घटा लिया है। इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया उन्होंने वजन घटाने के साथ बॉडी फैट परसेंट भी घटाया…..
डॉक्टर श्री राम नेने कार्डियक सर्जन होने के साथ ही हेल्थ के मामले में भी काफी सजग रहते हैं और हेल्थ एडवाइज भी देते हैं। वहीं खुद के रूटीन चेकअप में जब उनकी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आना शुरू हुई तो उन्होंने सेहत पर ध्यान देना स्टार्ट किया। रोजमर्रा की आदतें और खानपान सेहत पर गहरा असर डालती है और माधुरी दीक्षित के पति ने बताया कि खुद की सेहत का ख्याल रखने के लिए उन्होंने अपनी आदतों और लाइफस्टाइल पर फिर से काम करना स्टार्ट किया। इंकटॉक्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने ट्रांसफार्मेशन के बारे में बात की, बताया कि उन्होंने 18 किलो वजन घटाने के साथ बॉडी फैट को 18 परसेंट से 16 परसेंट पर लाया। अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कॉर्डिएक सर्जन श्री राम नेने ने कई चीजों को छोड़कर कुछ नई डाइट को फॉलो किया।
वीगन डाइट फॉलो करना शुरू किया
लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा चेंज जो माधुरी दीक्षित के पति श्री राम नेने ने किया वो है वीगन डाइट। वीगन डाइट का मतलब है कि वो पूरी तरह से एनिमल और एनिमल से मिलने वाले सारे तरह के फूड को अलविदा कह दिया। वो पूरी तरह से प्लांट बेस्ड फूड पर आ गए। फल, सब्जियां, अनाज, दालें, बींस, नट्स एंड सीड्स को डाइट में खाना शुरू किया। और इन वीगन फूड्स से सारे तरह के फाइबर, मिनरल्स, विटामिन और फायदे मिल जाते हैं। हालांकि केवल वीगन डाइट फॉलो करने से आप हेल्दी और फिट हो जाएंगे ये गांरटी नहीं है। वेट लॉस करने और फिट होने के लिए आपको फूड की क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों का ख्याल रखना होगा। अगर आप हाई प्रोसेस्ड वीगन फूड्स खाते हैं तो उसमे भी कैलोरी, एक्स्ट्रा शुगर, सॉल्ट और अनहेल्दी फैट्स बॉडी को मिलेंगे।
हालांकि वीगन डाइट फॉलो करने वालों को अपने विटामिन बी12, आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके साथ ही जो लोग रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं और अपना वेट लॉस करने के साथ मसल्स को प्रिजर्व कर रहे हैं उन्हें प्रोटीन की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए।
एल्कोहल को किया स्टॉप
अपने लाइफस्टाइल ट्रांसफार्मेशन में श्री राम नेने ने शराब पीने की आदत को भी अलविदा बोल दिया। शराब बिना किसी न्यूट्रिशन के बॉडी में कैलोरी बढ़ाती है। वहीं एल्कोहल की वजह से स्लीप की क्वालिटी बिगड़ती है, भूख कम होती है और हेल्दी डाइट की आदत और एक्सरसाइज के रूटीन को भी डिस्टर्ब करती है। अगर एल्कोहल को पीना कम कर दिया जाए या बंद कर दिया जाए तो इससे वेट लॉस करने और ओवरऑल हेल्थ को ठीक करने में मदद मिलती है।
लाइफस्टाइल के इन बदलावों पर टिके रहना है जरूरी
डॉक्टर नेने बताते हैं कि केवल एक चीज पर फोकस करने की बजाय हर दिन अपने रूटीन के कामों पर फोकस करने की जरूरत होती है। डाइट, फिजिकल एक्टीविटी, स्लीप, स्ट्रेस मैनेजमेंट और दूसरी आदतें हेल्दी रहने पर असर डालती है। इसलिए वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को बैलेंस्ड डाइट, रेगुलर फिजिकल एक्टीविटी पर फोकस करना चाहिए और ऐसे प्लान नहीं बनाने चाहिए जो ज्यादा रोकटोक वाली डाइट के हों और ऐसे हों जो जिन्हें आप लंबे टाइम तक फॉलो ही ना कर पाएं। ऐसे प्लान से बचना चाहिए जिन्हें समय के साथ फॉलो करना मुश्किल हो जाए।
हेल्थ चेकअप के रिजल्ट पर फोकस किया
डॉक्टर नेने बताते हैं कि उन्होंने अपने ट्रांसफार्मेशन को रूटीन चेकअप के बाद ही स्टार्ट किया। क्योंकि वो जिन हेल्थ एडवाइज को बताते हैं उनकी लाइफस्टाइल खुद उन एडवाइज से मैच नहीं करती थी। रूटीन हेल्थ चेकअप उन समस्याओं को बता देती हैं जिनके लक्षण तुरंत नहीं दिख रहे होते लेकिन फ्यूचर में उन बीमारियों का रिस्क रहता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




