Source :- LIVE HINDUSTAN
बड़ी स्क्रीन साइज वाला टीवी खरीदने का प्लान है, तो Samsung के पास आपके लिए एक धांसू ऑफर है। सैमसंग ने आज अपना ‘Big, Bigger, Biggest’ कैंपेन लॉन्च किया है, जिसमें सैमसंग का बड़ा टीवी खरीदने पर ग्राहकों को बेहतरीन बेनिफिट्स मिलेंगे।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Smart TV खरीदने का प्लान है, तो सैमसंग आपके लिए एक धांसू ऑफर लेकर आई है। सैमसंग इंडिया ने आज ग्राहकों के लिए अपना ‘बिग, बिगर, बिगेस्ट’ कैंपेन लॉन्च किया है। इस फेस्टिव सीजन में कंपनी अपने विजन AI-पावर्ड बिग-स्क्रीन टीवी पर शानदार डील्स दे रही है। कंपनी का कहना है कि इस कैंपेन को सिलेब्रेशन, परिवार के साथ समय बिताने और शामें साथ गुजारने की खुशी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे ग्राहकों के लिए सैमसंग के लेटेस्ट AI-पावर्ड टेलीविजन पर अपग्रेड करना आसान हो जाता है, जिससे उन्हें देखने का एक शानदार और इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलता है।
फेस्टिव ऑफर के हिस्से के रूप में, चुनिंदा सैमसंग टीवी खरीदने वाले ग्राहक 1,10,990 रुपये तक का मुफ्त सैमसंग साउंडबार मुफ्त पा सकते हैं।

1.11 लाख का साउंडबार फ्री
फेस्टिव ऑफर के हिस्से के रूप में, चुनिंदा सैमसंग टीवी खरीदने वाले ग्राहक 1,10,990 रुपये तक का मुफ्त सैमसंग साउंडबार या 1,59,990 रुपये तक का मुफ्त सैमसंग विजन एआई टीवी का लाभ उठा सकते हैं। इस ऑफर में 20% तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी शामिल है, जिससे ग्राहकों के लिए इस फेस्टिव सीजन में अपने होम एंटरटेनमेंट को अपग्रेड करना आसान हो जाता है।
कंपनी का कहना है कि नगरपालिका सीमा के अंदर एलिजिबल सैमसंग विजन एआई टेलीविजन खरीदने वाले ग्राहक, रिक्वेस्ट दर्ज करने के चार घंटे के भीतर अपने सैमसंग प्रोडक्ट को इंस्टॉल करवा सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा लागू नियमों और शर्तों के अधीन है।
सैमसंग इंडिया के विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के वाइस-प्रेसिडेंट विप्लेश डंग ने कहा “दिवाली वह समय है जब परिवार और दोस्त मिलकर जश्न मनाते हैं, खुशी के पल बांटते हैं और यादगार यादें बनाते हैं। सैमसंग अपने विजन एआई वाले बड़े स्क्रीन टीवी के जरिए लोगों को बड़ा, स्मार्ट और ज्यादा रोचक होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस दे रहा है। रोमांचक फेस्टिव ऑफर, आसान पेमेंट ऑप्शन, कैशबैक और वैल्यू-एडेड सर्विसेस के साथ हम परिवारों के लिए इस त्योहार पर बड़ा टीवी घर लाना और बेहतर मनोरंजन का मजा लेना आसान बना रहे हैं।”
सैमसंग के विजन AI-पावर्ड टीवी बड़ी स्क्रीन पर स्मार्ट फीचर्स लाते हैं, जो पिक्चर और साउंड को बेहतर बनाने के साथ-साथ देखने का ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस भी देते हैं। यह रेंज रोजमर्रा के मनोरंजन को और भी शानदार बनाने के लिए डिजाइन की गई है, चाहे ग्राहक परिवार और दोस्तों के साथ अपने पसंदीदा शो, फिल्में, स्पोर्ट्स या त्योहारों के प्रोग्राम देख रहे हों।
सैमसंग दे रहा इतने सारे बेनिफिट्स
32 इंच से 115 इंच तक की बड़ी रेंज के साथ, Samsung Vision AI TV ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। इनमें स्लीक और शानदार डिजाइन और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए SmartThings सॉल्यूशन मिलते हैं। Samsung के ‘Made for India’ Plus बेनिफिट्स (Samsung TV Plus, Samsung Care+, Samsung Art+, Samsung Sound+, Samsung Finance+ और 7 साल का OS अपग्रेड) यह सुनिश्चित करते हैं कि आपके टीवी इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस हर तरह से बेहतर हो।
सैमसंग टीवी प्लस 200+ स्ट्रीमिंग चैनलों तक मुफ्त पहुंच प्रदान करता है, सैमसंग साउंड+ शानदार साउंड एक्सपीरियंस देता है, सैमसंग केयर+ एक्सटेंडेड वारंटी प्रदान करता है, और सैमसंग फाइनेंस+ के साथ, ग्राहकों को फ्लेक्सिबल, पेपरलेस फाइनेंसिंस ऑप्शन मिलते हैं। सैमसंग आर्ट+ के साथ, ग्राहकों को सैमसंग आर्ट स्टोर तक 3 महीने का फ्री एक्सेस मिलता है, जिससे वे घर को पर्सनलनाइज्ड आर्ट गैलरी में बदल जाते हैं। सैमसंग विजन एआई टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को सात साल तक के ओएस अपग्रेड का भी बेनिफिट मिलता है।
Amazon पर मिल रहे इन Samsung TVs पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



