Home rss world hindi नवरात्रि में आशीर्वाद नहीं, भारत की हर जानकारी देगी ये ‘देवी’; जानें...

नवरात्रि में आशीर्वाद नहीं, भारत की हर जानकारी देगी ये ‘देवी’; जानें क्या-क्या करेगी ‘अवतार’

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्र और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार अपना नया डिजिटल अवतार देवी लॉन्च कर दिया है।

नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने कृत्रिम मेधा यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपना नया डिजिटल अवतार ‘देवी’ लॉन्च कर दिया है। ये देवी आपको आशीर्वाद तो नहीं देगी, लेकिन भारत से जुड़ी हर जानकारी देगी। यह अवतार भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए बनाया गया है। अब लोग संस्कृति, यात्रा, छात्रवृत्ति, कारोबार, निवेश और वाणिज्य दूतावास से जुड़ी तमाम जानकारियां आसानी से और तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। दूतावास का मकसद है कि भारत से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक जल्दी और सरल भाषा में पहुंचे।

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर एआई अवतार

भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दूतावास का यह एआई अवतार नवरात्रि और दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर अपने अनुयायियों का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है। दूतावास ने लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि हमें फॉलो करें और देवी को हेलो कहें।

‘देवी’ शब्द भारत और इंडोनेशिया दोनों देशों में दैवीय शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से दूतावास ने इस नाम को चुना। नाम से स्थानीय लोगों को भी यह अवतार आसानी से समझ आ सकेगा और उत्सव के माहौल से भी जुड़ाव बना रहेगा। हालांकि इस ‘देवी’ की भूमिका आधुनिक है। यह दैवीय आशीर्वाद नहीं देगी। इसकी जगह यह लोगों को संस्कृति, यात्रा, छात्रवृत्ति, बिजनेस और निवेश के अवसरों के बारे में सही और अपडेटेड जानकारी देगी। साथ ही वाणिज्य दूतावास से जुड़ी जरूरी अपडेट भी उपलब्ध कराएगी।

जानकार रहें, जुड़े रहें

दूतावास ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि संस्कृति, यात्रा, छात्रवृत्ति, कारोबार, निवेश के अवसर और वाणिज्य दूतावास संबंधी अपडेट, ये सभी अब आपके और करीब! भारत-इंडोनेशिया साझेदारी से जुड़ी कहानियां और जानकारियां आप तक पहुंचा रहे हैं। जानकार रहें, जुड़े रहें!

बताया जा रहा है कि इस पहल का मकसद भारत और भारत-इंडोनेशिया साझेदारी से जुड़ी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। इसमें इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोग और वे इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं, जो भारत की यात्रा या यहां की संभावनाओं में दिलचस्पी रखते हैं।

इंडोनेशिया में कितने भारतीय?

भारतीय दूतावास के मुताबिक, इंडोनेशिया में भारतीय मूल के लगभग 1 लाख 30 हजार लोग और करीब 15 हजार अनिवासी भारतीय (NRI) रहते हैं। इनमें से ज्यादातर चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, इंजीनियर और अन्य पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN