Home LIFESTYLE NEWS HINDI बहस करने वाले से जीत जाएंगे अगर जान लेंगे दिमाग कंट्रोल करने...

बहस करने वाले से जीत जाएंगे अगर जान लेंगे दिमाग कंट्रोल करने वाली 5 साइकोलॉजिकल ट्रिक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हर रोज पता नहीं कितने ही लोग ऑफिस में, सड़क पर, पास-पड़ोस में, अनजान और जान-पहचान के लोगों से बहस करते हैं और अपने रिश्तों को खराब कर लेते हैं। जबकि कुछ सिंपल साइकोलॉजिकल ट्रिक हैं जो बहस के दौरान सामने वाले के माइंड को कंट्रोल कर सकती हैं, जानें….

किसी के साथ बहस में पड़ जाए तो जरूरी नहीं कि जीत आपकी ही हो। लेकिन कुछ मामलों में बहस से निकलना जरूरी हो जाता है। कई बार अनजाने में लोग बहस करने लगते हैं या किसी फ्रस्टेशन को निकालते हैं। ऐसे में सामने से आपके ऊपर चिल्ला रहे इंसान को आप कुछ एक्ट करके कंफ्यूज कर सकते हैं और फिर उसका माइंड डायवर्ट हो जाएगा या फिर गुस्सा उसके कंट्रोल में होगा और वो आपसे सोच-समझकर बातें करना स्टार्ट कर देगा। इन 5 तरह के एक्ट को हमेशा याद रखें, जब भी कोई आप पर चिल्लाए तो ये 5 काम करें, सामने वाले का माइंड कंट्रोल में होगा।

अगर कोई बेइज्जती कर रहा हो

अगर कोई सामने सा आपको बेवकूफ बोल रहा या फिर बेइज्जती करने की कोशिश कर रहा तो बहुत ही सिंपल और साधारण भाषा में उसकी हां में हां मिला दें। ऐसा करने से वो कुछ पल के लिए कंफ्यूज होगा और फिर दोबारा बोलने के पहले जरूर सोचेगा। इस तरह के आप उसके माइंड को खुद पर गुस्सा उतारने के बजाय डायवर्ट कर सकेंगे।

कोई चिल्ला रहा तो क्या करें

अगर कोई आपके सामने आकर आप पर चिल्लाना स्टार्ट कर दे, बिल्कुल मौन हो जाएं और जिस काम को कर रहे हैं उसे करते रहें। फिर बहुत ही धीमी आवाज लगभग फुसफुसाने जितनी आवाज में उसकी बात का जवाब दें। ऐसा करने से उसका माइंड आपकी बातों को सुनने के लिए फोकस होगा और माइंड डायवर्ट होने में मदद मिलेगी। एक तरह से कह सकते हैं कि आप साइकोलॉजिकल ट्रिक की मदद से उसके माइंड को कंट्रोल कर लेंगे।

किसी को चुप कराना है तो क्या करें

अगर कोई आपसे लगातार बहस कर रहा है और चिल्ला रहा तो उसके माइंड को डायवर्ड कर कंट्रोल में करने का एक तरीका है कि आप कुछ गिरा दें। कुछ गिरने से माइंड डायवर्ट होगा या फिर आप उससे कुछ मांग लें, कुछ आपको पास करके देने को बोलें, जगह मांगे या फिर कुछ भी ऐसा जो उस झगड़े वाली टॉपिक से अलग हो और फिर थैंक्यू बोलें। ऐसा करने से सामने वाले का माइंड जरूर डायवर्ट होगा और उसके झगड़ा करने, बहस करने का फ्लो टूट जाएगा।

उसके माथे पर देखें

जब कोई सामने से आकर आपसे बहस कर रहा तो उसकी आंखों में देखकर हो सकता है आपका कॉन्फिडेंस कम हो जाए और आप असहज हो जाएं ऐसे में आंखों में ना देखकर आप उसके फोरहेड पर देखें। ऐसा करने से आप खुद को असहज होने से बचा सकेंगे और सामने वाले की बातों का जवाब भी दे सकेंगे।

खुद का बचाव करने से बचें

जब कोई आपके पास बहस करने के लिए आए तो बातों के शुरू होने के साथ ही अपना बचाव करना शुरू ना करें बल्कि पहले उसे देखें, जिस काम को कर रहे उसे करते रहें, फिर उसकी बातों पर सहमति जताएं और मौन रहे। इस तरह के धीमे रिएक्शन देकर आप उसके माइंड को कंफ्यूज करते हैं और वो खुद अपनी बातों को लेकर सोच में पड़ सकता है। जिससे बहस की तेजी धीमी पड़ जाएगी। ये सारी साइकोलॉजिकल ट्रिक एक तरह से सामने वाले माइंड को कंट्रोल कर रही होती है जिससे वो आपसे बहस ना कर सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN