Home rss business hindi Jio IPO की तारीख आते ही रिलायंस के शेयर को खरीदने की...

Jio IPO की तारीख आते ही रिलायंस के शेयर को खरीदने की होड़, करीब 3% चढ़ा भाव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर करीब 3 फीसदी चढ़कर ₹1207 तक पहुंच गए
  • शेयरों में इस तेजी की बड़ी वजह रिलायंस की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO से जुड़ी जानकारी सामने आना है
  • इस IPO को भारत के सबसे बड़े शुरुआती आईपीओ में से एक माना जा रहा है

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आते ही मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर करीब 3 फीसदी चढ़कर 1207 रुपये तक पहुंच गए। बता दें कि जियो के आईपीओ की तारीख और प्राइस बैंड से जुड़ी जानकारी को लेकर निवेशकों में उत्साह बढ़ा है, जिसका असर रिलायंस के शेयरों पर भी दिखाई दे रहा है। जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को भारत के सबसे बड़े शुरुआती आईपीओ में से एक माना जा रहा है। बाजार की नजर अब इस बात पर है कि IPO के जरिए कंपनी कितनी रकम जुटाती है और इसका रिलायंस समूह की फाइनेंशियल स्थिति पर क्या असर पड़ता है।

क्या कहते हैं शेयर बाजार के जानकार

शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, रिलायंस के शेयरों में इस तेजी के पीछे तीन प्रमुख वजहें हैं। इनमें जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO से जुड़ी खबर, कंपनी के खर्चों में कमी और मुनाफे में बढ़ोतरी की उम्मीद के साथ-साथ रिलायंस जियो की वैल्यू सामने आने की संभावना शामिल है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में भी शेयर में तेजी की गुंजाइश बनी रह सकती है। कुछ जानकारों ने इसके ₹1,300 तक पहुंचने की संभावना जताई है, हालांकि इसके लिए कुछ अहम तकनीकी स्तरों को पार करना जरूरी होगा।

रिलायंस में तेजी की सबसे बड़ी वजह जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO से जुड़ी प्रक्रिया मानी जा रही है। अविनाश मेंटर रिसर्च के फाउंडर अविनाश गोरक्षकर के मुताबिक, IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल होने से निवेशकों को रिलायंस की जियो कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर अधिक स्पष्टता मिलने की उम्मीद है। उनका कहना है कि IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज घटाने के लिए किया जा सकता है। अगर कंपनी का कर्ज कम होता है, तो ब्याज पर होने वाला खर्च भी घट सकता है। इससे रिलायंस समूह की कंपनियों के मुनाफे और मार्जिन पर पॉजिटिव असर पड़ने की संभावना है।

Jio IPO से कितना पैसा जुटाने की उम्मीद

अविनाश गोरक्षकर के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO से करीब 30,200 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। इस रकम से कंपनी की उधारी कम करने और ब्याज भुगतान का बोझ घटाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, निवेशकों के लिए यह देखना भी जरूरी होगा कि IPO के बाद रिलायंस की हिस्सेदारी का रियल प्राइस किस तरह सामने आता है और होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट कितना कम होता है। इसका असर रिलायंस के शेयरों के साथ-साथ आने वाले IPO में निवेश के फैसले पर भी पड़ सकता है।

1300 रुपये तक जाएगा शेयर

रिलायंस के शेयरों के आगे के रुझान पर चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया ने अपनी तकनीकी राय दी है। उनके मुताबिक, शेयर के लिए 1160 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है। यानी शेयर में गिरावट आने पर यह स्तर अहम साबित हो सकता है। बगड़िया का कहना है कि तकनीकी चार्ट पर शेयर का रुझान फिलहाल पॉजिटिव नजर आ रहा है। अगर रिलायंस का शेयर क्लोजिंग के आधार पर 1,260 रुपये के ऊपर निकलता है, तो इसमें 1,300 रुपये तक जाने की कोशिश देखने को मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN