Home - ChatGPT का नया अपडेट, Chrome टैब से लेगा जानकारी; फॉर्म भरने और...

ChatGPT का नया अपडेट, Chrome टैब से लेगा जानकारी; फॉर्म भरने और रिसर्च में करेगा मदद

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OpenAI ने ChatGPT के Chrome एक्सटेंशन को अपग्रेड किया है, जिससे यह ओपेन टैब की जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है। यूजर्स को कंपेयर करने, फॉर्म भरने, मैसेज भेजने और ब्राउजर के कई काम पूरे करने में मदद मिलेगी।

OpenAI ने ChatGPT के Google Chrome एक्सटेंशन को अपग्रेड किया है। अब ChatGPT यूजर्स के ब्राउजर में ओपेन टैब से जानकारी लेकर उसे समझने, अलग-अलग विकल्पों की तुलना करने और कई काम पूरे करने में मदद कर सकेगा। इस अपडेट का मकसद यूजर्स को बार-बार अलग-अलग टैब पर जाने, जानकारी कॉपी करने और ChatGPT में पेस्ट करने की जरूरत कम करना है।

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंक्शन के लिए यूजर्स को ChatGPT का Chrome एक्सटेंशन इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद ChatGPT के वेब या डेस्कटॉप ऐप में Chrome को चुनकर खुले टैब के कंटेंट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। उदाहरण के लिए, अगर यूजर अलग-अलग वेबसाइट्स पर सोफे, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट या दूसरी चीजों के विकल्प देख रहा है, तो ChatGPT उन टैब में उपलब्ध जानकारी के आधार पर तुलना करने में मदद कर सकता है।

टैब से जानकारी लेकर करेगा कंपेयर

अपग्रेड का एक बड़ा फायदा उन लोगों को हो सकता है, जो ऑनलाइन शॉपिंग या रिसर्च के लिए एक साथ कई वेबसाइट खोलते हैं। यूजर अलग-अलग विक्रेताओं की कीमतों, प्रोडक्ट के फीचर्स और दूसरी जानकारियों को कंपेयर करने के लिए ChatGPT की मदद ले सकेगा। यह जानकारी एक कंपैरीजन लिस्ट या शीट में मैनेज करने जैसे कामों में भी उपयोगी हो सकती है।

उदाहरण के तौर पर इवेंट की जानकारी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने, अलग-अलग वेंडर्स के प्राइस और फीचर्स की तुलना करने तथा घर की मरम्मत के लिए बेस्ट सर्विस प्रोवाइडर चुनने जैसे काम बताए हैं। यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक ChatGPT से ओपेन टैब की जानकारी का एनालिसिस करने को कह सकता है।

Chrome के अंदर ही मिलेगा ChatGPT

अपडेट के साथ Chrome के साइडबार में ChatGPT इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस भी बेहतर किया गया है। यूजर जिस वेबसाइट पर काम कर रहा है, उसे छोड़े बिना ChatGPT से सवाल पूछ सकता है। साइडबार में पुरानी बातचीत की हिस्ट्री भी उपलब्ध होगी, जिससे पहले की चैट के कॉन्टेक्स्ट में काम जारी रखना आसान हो सकता है।

इसके अलावा, ChatGPT के Work मोड के जरिए ब्राउजर टैब पर कुछ काम करवाने की सुविधा भी दी गई है। इसमें वेबसाइट पर मैसेज भेजना, फॉर्म भरना, फाइल डाउनलोड करना और खुले टैब को मैनेज करने जैसे काम शामिल हैं। यह तरीका Google के Gemini बेस्ड ब्राउजर ऑटोमेशन फीचर्स से मिलता-जुलता है।

ध्यान रहे, इस एक्सटेंशन को वेबसाइटों और ओपेन टैब तक एक्सेस देने से पहले उसकी परमिशन को ध्यान से समझना चाहिए। बैंकिंग, पेमेंट या पर्सनल जानकारी वाले पेजों पर AI से काम करवाते वक्त प्राइवेसी को लेकर एक्सट्रा सावधानी बरतना बेहतर होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN