Source :- LIVE HINDUSTAN
विटामिन ई की कैप्सूल को तोड़कर फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं लेकिन स्किन पर कोई फायदा नहीं दिखता। सालों से ये कर रहीं हैं तो जरा इसकी सच्चाई जान लें, एस्थेटिक फिजिशयन ने इस बारे में बताया….
मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली विटामिन ई की कैप्सूल्स सालों से आप लाती हैं, उसे तोड़ती हैं और फिर अपने फेस पैक में मिलाकर लगाती हैं। लेकिन फिर भी उन कैप्सूल के लगाने का कोई खास असर चेहरे पर नहीं दिखता। विटामिन ई होने के बाद भी वो आपकी स्किन को यंग दिखाने में कोई मदद नहीं कर रहा और ना ही चेहरे पर आ रही फाइन लाइंस और झुर्रियों को आने से रोक रहा है। तो कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों है? दरअसल, विटामिन ई की उन कैप्सूल को आप गलत तरीके से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इस बारे में एस्थेटिक फिजिशयन डॉक्टर अनामिका मिश्रा ने बताया कि ये दवाएं दरअसल, स्किन बैरियर को क्रॉस ही नहीं कर पाती हैं।
एस्थेटिक फिजिशियन ने बताई सच्चाई
इंस्टाग्राम के पेज पर डॉक्टर अनामिका मिश्रा एस्थेटिक फिजिशयन ने विटामिन ई से जुड़े और भी मिथ्स को तोड़ा है और बताया कि जिन विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर स्किन पर लगाया जाता है, दरअसल, वो ओरली कंज्यूम करने यानि खाने के लिए होती हैं और जब आप विटामिन ई कैप्सूल के पैक पर पढ़ेंगी तो पाएंगी कि इन पर लिखा होता है कि ये बिना तोड़े कंज्यूम करने के लिए हैं।
इसलिए असर नहीं दिखाती हैं विटामिन ई कैप्सूल
विटामिन ई ज्यादातर कैप्सूल खाने के लिए बनी होती हैं और इन्हें जब आप तोड़कर फेस पर लगाते भी हैं तो इसका असर स्किन पर नहीं होता क्योंकि ये स्किन के बैरियर को तोड़कर अंदर जा ही नहीं पाती हैं और केवल बाहरी सरफेस पर ही लगी रह जाती हैं। यहीं नहीं कई बार ये विटामिन ई स्किन को नुकसान भी पहुंचाने लगती हैं और इसे लगाने के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं।
विटामिन ई कैप्सूल लगाने के साइड इफेक्ट्स
विटामिन ई कैप्सूल जो खाने के लिए होती हैं जब उन्हें स्किन पर तोड़कर लगाते हैं तो वो स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। विटामिन ई की कैप्सूल में और भी कंपोनेंट मिले हो सकते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे..
स्किन पर रेडनेस हो जाती है
खुजली होने लगती है
जलन महसूस होती है
कई बार रैशेज हो जाते हैं
और, कुछ लोगों को कॉन्टेक्ट डर्मेटाइिटिस की दिक्कत भी हो जाती है।
इसलिए कभी भी वायरल या नेचुरल चीजों को लगाने से पहले भी एक्सपर्ट की राय और स्किन टाइप का ख्याल रखना जरूरी होता है।
तो क्या विटामिन ई स्किन के लिए हार्मफुल है?
नहीं, विटामिन ई स्किन के लिए फायदेमंद है, इसमे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। लेकिन कैप्सूल को तोड़कर लगाने की बजाय डॉक्टर की सलाह से खाना चाहिए। वहीं अगर चेहरे पर विटामिन ई के फायदे चाहते हैं तो उसे क्रीम फार्मूलेशन में लगाएं। मतलब जिन चीजों में विटामिन ई का इस्तेमाल किया गया हो उसे लगाए। दरअसल, जिन क्रीम्स में विटामिन ई होता है उन्हें खास फार्मूले के साथ बनाते हैं जिससे वो स्किन बैरियर को क्रॉस करके पहुंचते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण छोड़ते हैं, जिससे फाइन लाइंस, रिंकल्स दूर होते हैं और स्किन को हाइड्रेशन, मॉइश्चर मिलता है। लेकिन इडिबल विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर चेहरे पर लगाने से कुछ भी फायदा स्किन को नहीं होगा उल्टे साइड इफेक्ट्स का डर बना रहता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




