Home rss business hindi सैफ अली खान ने किराए पर दी यह प्रॉपर्टी, 22.76 लाख रुपये...

सैफ अली खान ने किराए पर दी यह प्रॉपर्टी, 22.76 लाख रुपये महीने का किराया

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सैफ अली खान ने अपनी एक प्रॉपर्टी को किराए पर दिया है
  • यह प्रॉपर्टी अंधेरी में स्थिति है
  • फिल्म अभिनेता को हर महीने इस प्रॉपर्टी से 22.76 लाख रुपये की कमाई होगी

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने मुंबई के अंधेरी-कुर्ला रोड पर अपनी एक प्रॉपर्टी को किराए पर दिया है। इस प्रॉपर्टी में दो यूनिट हैं। जिसका एरिया 5692 स्कावयर फीट है। सैल अली खान को इस रियल एस्टेट से हर महीने 22.76 लाख रुपये की कमाई होगी। इस प्रॉपर्टी को एक फिनटेक कंपनी को किराए पर दिया गया है। बता दें, फिलहाल यह डील 5 साल के लिए हुई है।

CRE Matrix की रिपोर्ट के अनुसार लीव और लाइसेंस एग्रीमेंट 29 सितंबर 2026 को साइन किया गया। यह कॉन्ट्रैक्ट 5 साल के लिए है। जिसकी समय सीमा 10 मई 2026 से 9 मई 2031 तक रहेगी। बता दें, इस जगह को ध्रुवा फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड ने किराए पर लिया है। इस कंपनी के डायरेक्टर विकास मोहन सचदेवा हैं।

इस एग्रीमेंट में 2.36 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है। जोकि 10 महीने के किराए के बराबर है। कंपनी को दो महीने का रेंट फ्री मिला है। बता दें, हर साल किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

एग्रीमेंट के अनुसार 60 महीने के टाइम पीरियड के लिए फिनटेक कंपनी को 14 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। जिसमें जीएसटी शामिल नहीं है।

कहां स्थिति है यह प्रॉपर्टी

प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के अनुसार यह कॉमर्शियल यूनिट अंधेरी ईस्ट के चाकला में कनिका वाल स्ट्रीट में स्थित है। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार प्रॉपर्टी का एरिया 5692 स्कावयर फीट का है। जिसका मासिक किराया 2276800 रुपये है।

सैफ अली खान ने कब खरीदी थी प्रॉपर्टी

रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट दिखाता है कि इन दो कॉमर्शियल यूनिट को सैफ अली खान ने नवंबर 2025 में खरीदा था। रिकॉर्ड डेट अनुसार दोनों यूनिट का मिलाकर फिल्म अभिनेता ने 30.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे। CRE Matrix के अनुसार तब यह प्रॉपर्टी Apicore Pharmaceuticals Private Limited से खरीदी गई थी।

सैफ अली खान को रियल एस्टेट पोर्टफोलियो

फिल्म अभीनेता का लक्जरी अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है। एक दशक पहले सैफ अली खान ने सतगुरु शरण बिल्डिंग में फ्लैट खरीदा था। इसके अलावा मुंबई में उनके पास कई अन्य प्रॉपर्टी भी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN