Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- आज का दिन ज्वेलरी का कारोबार करने वाली लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल रही है
- एक कंपनी का शेयर 18 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा
- म्यूचुअल फंड्स ने गोल्ड फंड्स में नए एसआईपी या एक मुश्त निवेश पर रोक लगा दी है
आज शुक्रवार के दिन ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। इसके पीछे की वजह गोल्ड फंड्स को लेकर लिया गया एक फैसला है। म्यूचुअल फंड्स ने गोल्ड फंड्स में नए निवेश करने से रोक लगा दी है। आज यानी शुक्रवार से नया SIP या फिर एक मुश्त निवेश नहीं किया जा सकता है। वहीं, मौजूदा एसआईपी जैसे चल रही है वैसे चलती रहेगी। सेबी के सर्कुलर के बाद यह फैसला म्यूचुअल फंड्स ने लिया है। बता दें, इसी का असर आज शुक्रवार को ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रहा है।
56 वीक हाई पर शांति गोल्ड इंटरनेशनल
आज शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी का शेयर 392.55 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 424.90 रुपये का 52 वीक हाई पर पहुंच गया। इस स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 154.85 रुपये है। इस साल अबतक इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 120 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
स्काई गोल्ड के शेयर भी 52 वीक हाई पर
Sky Gold and Diamonds के शेयर बीएसई में आज शुक्रवार को 1008.45 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 1073.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह इस स्टॉक का 52 वीक हाई है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 223 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
18 प्रतिशत का उछला यह स्टॉक
बीएसई में PC Jeweller के शेयरों की कीमतों में आज 18 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। स्टॉक का दाम बीएसई में 17.13 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गए। इस स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 7.45 रुपये है। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 68 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में स्टॉक दाम 31 प्रतिशत बढ़ा है।
क्यों लेना पड़ा म्यूचुअल फंड्स को यह फैसला?
इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक कारण तो नहीं बताया गया है। लेकिन इसकी वजह रुपये को माना जा रहा है। सरकार की तरफ से रुपये की घटती कीमत को रोकने के लिए प्रयास हो रहा है। यह भी उन्हीं में से एक है।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




