Home rss business hindi हर 4 पर 1 बोनस शेयर देने का ऐलान, 23 अक्टूबर है...

हर 4 पर 1 बोनस शेयर देने का ऐलान, 23 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है
  • इसके तहत निवेशकों को हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा
  • कंपनी ने इसके लिए 23 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की है
  • खास बात यह है कि कंपनी ने कुछ महीने पहले ही अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट भी किया था

Bonus Share: टाइटन बायोटेक (Titan Biotech) के शेयर अगले सप्ताह निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। इसके तहत निवेशकों को हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए 23 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की है। खास बात यह है कि कंपनी ने कुछ महीने पहले ही अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट भी किया था। बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने 1:4 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास कंपनी के 4 शेयर होंगे, उन्हें 1 एक्स्ट्रा शेयर मुफ्त मिलेगा। इन बोनस शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है।

23 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने बोनस शेयर पाने के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन शेयरधारकों को बोनस शेयर मिलेंगे। इसलिए निवेशकों के लिए रिकॉर्ड डेट काफी अहम है। बोनस शेयर पाने की एलिजिबलिटी के लिए शेयर खरीदने की समयसीमा और सेटलमेंट नियमों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख तय

कंपनी ने 26 अक्टूबर 2026 को बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख तय की है। इस दिन कुल 1,03,29,625 पूरी तरह से पेड-अप बोनस इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी की बीएसई फाइलिंग के मुताबिक, ये शेयर 27 अक्टूबर 2026 से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। यानी अलॉटमेंट के अगले वर्किंग डे से निवेशक इन शेयरों में कारोबार कर सकेंगे।

कंपनी के शेयरों की कीमत

शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.57% की तेजी के साथ 406.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,681.25 करोड़ रुपये रहा। शेयर ने साल 2026 में अब तक 91.44% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में इसमें 57.72%, दो साल में 147% और तीन साल में करीब 453.30% की तेजी आई है। कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 22.35% है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN