Home rss world hindi पांच दिन नहीं टिक पाईं ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी, केटी जकारिया...

पांच दिन नहीं टिक पाईं ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी, केटी जकारिया ने वाइट हाउस की नौकरी छोड़ी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका में वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया ने पांच दिनों के अंदर अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी वकील होने को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। पांच दिन पहले ही वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद संभालने वाली केटी जकारिया को उनके पद से हटा दिया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केटी को लेकर यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब उनकी बार परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। इसके अलावा मीडिया के साथ भी उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी परेशानी सामने आई थीं।

इस बात का जानकारी उस वक्त सामने आई जब शनिवार को एयरफोर्स वन में सवार होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने केटी के बारे में टिप्पणी की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने केटी से इस काम को जारी रखने के बारे में पूछा था। इतना ही नहीं उन्होंने केटी के काम छोड़ने के फैसले पर फिर से विचार करने को भी कहा है। ट्रंप ने कहा, “मीडिया ने केटी के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया है। बहुत ही बुरा। यह बिल्कुल अनुचित है। मैंने बस उनसे पूछा कि क्या यह काम आपके लिए सही है? वह एक अच्छी इंसान हैं। मैं यह फैसला उन्हीं पर छोड़ रहा हूं। शॉन हैनिटी का रवैया थोड़ा सख्त था। केटी की शुरुआत ही ऐसी रही है कि खबरें उनके प्रति बहुत खराब रही हैं। मैंने उससे कहा, ‘सच कहूं तो, अगर मैं तुम्हारी जगह होती, तो मैं फिर से सोचती।’ हो सकता है कि यह काम उसके लिए न हो।”

केटी जकारिया की बार परीक्षा को लेकर विवाद

ट्रंप की फायरब्रांड सेक्रेटरी कैरोलीन लैविट की जगह पर पद संभालने वाली केटी जकारिया का पहले दिन से ही माहौल गढ़ रहा। 10 अक्तूबर को उन्होंने वाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी का पद संभाला। इसके कुछ ही दिनों के बाद उन्हें अपनी वकालत की योग्यताओं को लेकर मीडिया की जांच का सामना करना पड़ा। केटी जकारिया की नियुक्ति के बाद ऐसी खबरें आईं कि जकारिया न्यूयॉर्क, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, कैलिफोर्निया, टेक्सास और फ्लोरिडा में वकील के तौर पर रजिस्टर्ड नहीं थीं। कुछ अन्य रिपोर्टों में दावा किया गया कि असल में, वह अमेरिका में कहीं भी वकालत करने के लिए कभी रजिस्टर्ड ही नहीं थीं।

बता दें, जकारिया ने अपने आप को एक वकील कहा था। ट्रंप ने भी उनके नाम की घोषणा करते हुए उन्हें एक वकील ही कहा था। लेकिन अब उनके वकील होने के अस्तित्व पर भी सवाल उठ रहा है। रिकॉर्ड बताते हैं कि जकारिया ने 2011 में पेपरडाइन यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की थी। लेकिन बार लाइसेंस न मिलने का मतलब यह है कि वह कभी आधिकारिक तौर पर वकील नहीं बन पाईं। हालांकि, फॉक्स न्यूज के शॉन हैनिटी के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी बार परीक्षा पास नहीं की थी, जबकि मंगलवार को उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने ऐसा किया था और यह भी कहा था कि उन्होंने ऐसा “चीन जाने के बाद” किया।

इसके अलावा केटी का पहला दिन भी बेहद तनाव पूर्ण रहा था। क्योंकि इस दिन ही ट्रंप ने रूस के साथ आश्चर्यजनक रूप से डीजल डील पर मुहर लगा दी थी। इससे अमेरिकी मीडिया का बर्ताव भी वाइट हाउस को लेकर काफी तीखा रहा था। बता दें, केवल 5 दिनों के भीतर ही वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी से इस्तीफा देने के बाद जकारिया इस पद पर सबसे कम समय तक रहने वाली सेक्रेटरी बन गई हैं। इससे पहले एंथनी स्कारमुची ने भी केवल 11 दिनों के भीतर यह पद छोड़ दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN