Home LIFESTYLE NEWS HINDI डांडिया खेलने जा रहीं या पंडाल देखने, घंटों तक मेकअप फ्रेश दिखे...

डांडिया खेलने जा रहीं या पंडाल देखने, घंटों तक मेकअप फ्रेश दिखे इसके लिए ये टिप्स जरूर याद रखें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डांडिया खेलने जा रहीं या फिर पंडाल देखने, घंटों घूमने, नाचने और खाने के बाद भी चेहरा फ्रेश दिखे इसके लिए मेकअप करते टाइम इन छोटे-छोटे टिप्स को जरूर याद रखें। सारी फोटोज बिल्कुल परफेक्ट नजर आएंगी।

पंडाल सज चुके हैं और लोग दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करने के लिए पहुंच रहे। डांडिया खेलने जाना है और घंटों साथ में गरबा खेलना है। चूंकि वीकेंड भी साथ में है तो इन दो दिनों में ज्यादातर लोगों का प्लान डांडिया खेलने, पंडाल घूमने का होगा। अब सजधज कर जाना रील्स बनाना, फोटो क्लिक करवाने का सोच रखी हैं लेकिन सीआर पार्क जैसी जगहों पर दूर तक चलने और डांडिया की भीड़ डांस के बाद चेहरे पर पसीना, गर्मी, धूल-मिट्टी और थकान की वजह से मेकअप फीका और हेयरस्टाइल खराब दिख सकती है। चेहरे पर फेस्टिवल वाला ग्लो बना रहे, इसके लिए ये छोटे टिप्स जरूर फॉलो कर लें, जानें क्या है वो छोटे टिप्स।

स्वेटप्रूफ बेस बनाएं

पसीने की वजह से मेकअप सबसे पहले फीका दिखने लगता है। इसलिए सबसे पहले अपने मेकअप को स्वेटप्रूफ करें। स्वेटप्रूफ बनाने के लिए अपने मेकअप के बेस को लाइट रखें। ड्राई स्किन है तो एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाकर 5 मिनट छोड़ दें। उसके बाद अगली लेयर लगाएं। प्राइमर की लेयर स्किन टाइप के हिसाब से और साथ ही फाउंडेशन बिल्कुल लाइटवेट ही रखें। फुल ग्लैम लुक के लिए स्वेट प्रोन एरिया पर पाउडर की सेटिंग करें और सेटिंग स्प्रे से सेट करें।

बहुत ज्यादा लेयरिंग ना करें

स्किन पर मेकअप को टिकाने के लिए ढेर सारी चीजों की लेयरिंग ना करें। फाउंडेशन सोच-समझकर चुनें। जरूरी नहीं कि आप स्किन पर एक के बाद एक कई लेयर लगाएंगी तो वो टिका रहेगा। पसीने की वजह से कई बार पैच बन जाते हैं जो दिखने में बुरे लगते हैं।

वाटरप्रूफ काजल और मस्कारा

डांडिया खेलने के लिए आंखों पर एक्स्ट्रा काजल और मस्कारा लगा रखा है तो ध्यान रहे कि ये सब वाटरप्रूफ हो। लांग लास्टिंग लिपस्टिक चुनें।

ब्लश के लिए प्रो टिप

ब्लश लगा रहीं तो थोड़े टाइम में ये चेहरे से स्मज ना हो जाए इसलिए पाउडर ब्लश के ऊपर क्रीम ब्लश की लेयरिंग कर लें। जिससे ये लांग टाइम तक टिका रहे।

लगाएं कलरफुल आईलाइनर

नवरात्रि का सेलिब्रेशन है तो कलर जरूर होने चाहिए। डांडिया नाइट्स के लिए रेडी होते वक्त कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करें। एमरॉल्ड ग्रीन, ब्लू, पर्पल जैसे शेड में आईलाइनर लगाएं। ये आंखों को हाईलाइट करेंगे और सुंदर दिखेंगे।

बालों को सिल्की और सॉफ्ट रखें

अगर आप कोई स्पेशल हेयरस्टाइल बना रहीं जैसे चोटी या जूड़ा तो उसे सेटिंग स्प्रे से अच्छी तरह सेट रखें। वहीं अगर बालों में यूं ही मेसी बन वगैरह बना रहीं तो फ्रेशली शैंपू और कंडीशनर किए सिल्की-सॉफ्ट हेयर रखें। जो खुल भी जाएं तो मैनेजबल दिखें और आपकी खूबसूरती में ग्रहण ना लगाएं। हेयरस्टाइल कैसी भी हो बस डांडिया खेलने के घंटेभर बाद आप उसे मैनेज कर सकें। जिससे कि बिगड़ने के बाद भी वो सुंदर ही दिखें।

तो बस छोटे टिप्स फॉलो करें और नवरात्रि सेलिब्रेशन का मजा लें, हेयर और स्किन मेकअप पर ज्यादा फोकस ना रखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN