Home LIFESTYLE NEWS HINDI 59 साल के अक्षय, शाम 6:30 के बाद नहीं खाते खाना! जानें...

59 साल के अक्षय, शाम 6:30 के बाद नहीं खाते खाना! जानें कैसे फायदेमंद है ये आदत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Akshay Kumar Fitness: बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में शामिल अक्षय कुमार रात का खाना 6:30 बजे तक खा लेते हैं। जल्दी डिनर करने की उनकी ये आदत कैसे आपके लिए भी फायदेमंद हो सकती है, आइए जानते हैं।

आजकल का लाइफस्टाइल ही कुछ ऐसा है कि रात को लेट डिनर करना नॉर्मल माना जाता है। पहले के टाइम में शाम 6-7 बजे तक ही रात का खाना हो जाता था, लेकिन अब तो शहरों में देर रात खाने का चलन है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर इस एक आदत में बदलाव लाया जाए, तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि वो डिनर बहुत जल्दी कर लेते हैं। उन्होंने तो ये तक कहा था कि अगर आप शाम 6:30 के बाद खाना ना खाएं, तो आपके जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। आपकी बॉडी इतनी फिट और एक्टिव हो सकती है कि डॉक्टर की भी जरूरत ना पड़े। अब सवाल है कि अगर आप भी जल्दी डिनर करना शुरू कर दें, तो इसके क्या फायदे हो सकते हैं? आइए विस्तार में जानते हैं-

शाम का खाना जल्दी क्यों खा लेना चाहिए?

एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए योगा एक्सपर्ट महिमा बताती हैं कि अगर आप शाम का खाना 6-7 बजे तक फिनिश कर लेते हैं, तो रात में 1-2 बजे तक आपका खाना पूरी तरह से पच जाता है। इसके बाद शरीर अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल कोशिकाओं की मरम्मत और शरीर की रिकवरी में करने लगता है। इससे शरीर को 5 बड़े फायदे मिलते हैं।

शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं

रात को जल्दी डिनर कर लेने से शरीर को भोजन पचाने के लिए काफी समय मिल जाता है। इससे पाचन तंत्र पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और शरीर खुद को डिटॉक्स करने का काम करता है। इससे लिवर और किडनी में मौजूद टॉक्सिंस निकलने में मदद मिलती है और बॉडी का डिटॉक्सिफिकेशन होता है।

शरीर की रिकवरी और हार्मोन बैलेंस में मिलता है सपोर्ट

जल्दी डिनर करने से शरीर की नेचुरल रिकवरी में सपोर्ट मिल सकता है। नींद के दौरान शरीर पुरानी या डैमेज्ड कोशिकाओं की मरम्मत में लगा रहता है। वहीं अच्छी नींद के साथ ही हार्मोनल बैलेंस में भी मदद मिलती है।

चेहरे पर आता है निखार

जल्दी डिनर करने से शरीर की अंदरूनी सफाई में मदद मिलती है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर होते हैं, जिससे स्किन क्वालिटी भी इंप्रूव होती है। अगर इस आदत को लंबे टाइम तक अपनाया जाए तो चेहरे की त्वचा ज्यादा ग्लोइंग और फ्रेश नजर आ सकती है।

बेहतर होता है पाचन

शाम को 6-7 बजे तक अगर आप डिनर कर लेते हैं, तो बॉडी को भोजन पचाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इससे पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप खाने के तुरंत बाद ही सोने चले जाते हैं तो इस आदत में बदलाव करना फायदेमंद हो सकता है।

शरीर और दिमाग दोनों रहते हैं एक्टिव

जल्दी डिनर करने की आदत आपके अगले दिन पर भी असर डालती है। इससे आपकी बॉडी ज्यादा एक्टिव और फिट महसूस करती है। साथ ही दिमाग भी तरोताजा रहता है। रोजमर्रा में कामों में आपका फोकस भी बेहतर बना रहता है।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN