Home LIFESTYLE NEWS HINDI व्रत खोलने के लिए बनाएं कुट्टू के आटे की टेस्टी पकौड़ी, ये...

व्रत खोलने के लिए बनाएं कुट्टू के आटे की टेस्टी पकौड़ी, ये टिप्स आएंगी काम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि उत्सव अब खत्म होने को हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनाकर नहीं खाईं हैं तो आज व्रत खोलने के लिए ये टेस्टी पकौड़ी बनाकर खाएं। यहां कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से इन्हें बनाकर तैयार कर सकते हैं। 

नवरात्रि में उपवास रखने वाले लोग फल, दूध, दही और कुट्टू के आटे से बनी चीजों को खाते हैं। कुट्टू के आटे से बनी चीजों को बनाना थोड़ी ट्रिकी होता है लेकिन अगर एक बार सही टिप्स पता लग जाएं तो इन्हें बनाना काफी आसान हो जाता है। व्रत वाला खाना स्वाद में अच्छा लगता है और इसे एक बार खा लिया जाए तो लगता है कि बार-बार खाते रहें। इसलिए नवरात्रि में जो लोग व्रत नहीं रखते हैं वह भी नौ दिनों के दौरान एक बार कुट्टू के आटे की पूड़ी या पकौड़ी जरूर बनाते हैं। यहां हम पकौड़ी बनाने का तरीका बता रहे हैं। यहां बताई टिप्स से अगर आप पकौड़ी बनाएंगे तो वह सॉफ्ट और क्रिस्पी बनेंगी।

कुट्टू के आटे के पकौड़े बनाने की टिप्स

1) पकौड़े बनाने के लिए क्या चाहिए

टेस्टी पकौड़े बनाने के लिए सही सामग्री का पता होना बहुत जरूरी है। अगर आप एक कप कुट्टू के आटे की पकौड़ी बना रहे हैं तो दो मीडियम आकार के उबले हुए आलू आपको चाहिए होंगे। इसके अलावा हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया,पानी और तलने के लिए तेल या घी लगेगा। अगर आपके पास ये सभी चीजें हैं तो आप कुट्टू के पकौड़े बनाकर तैयार कर सकते हैं।

2) सही तरीके से तैयार करें मिक्स

कुट्टू आटे के घोल को सही तरीके से मिलाना जरूरी होता है। इसके लिए एक बर्तन में कुट्टू का आटा लें। इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। फिर उबले आलू को हल्का मैश कर लें और आटे में मिलाकर एक सही मिक्स तैयार करें।

3) सही मात्रा में डालें पानी

आटे का घोल तैयार करने के लिए पानी को सही मात्रा में डालना जरूरी है। इसके लिए थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पहले गाढ़ा घोल तैयार करें।

ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो वरना पकौड़ियां तेल में बिखर सकती हैं। इसलिए एक गाढ़ा पेस्ट ही तैयार करें।

4) कुछ देर के लिए रखें घोल

एक बार पकौड़े के लिए मिक्स तैयार करने के बाद घोल को थोड़ी देर रखें। लगभग 5 मिनट के लिए रखने से भी आटा अच्छी तरह पानी सोख लेता और फिर अगर घोल बहुत गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।

5) गर्म तेल में डालें पकौड़ी

पकौड़ी बनाने के लिए आप जिस भी तेल या घी का इस्तेमाल कर रहे हैं उसे कड़ाही में डालें। ध्यान रखें कि तेल मीडियम गर्म होना चाहिए। तेल चेक करने के लिए थोड़ा-सा घोल तेल में डालें। अगर वह धीरे-धीरे ऊपर आ जाए तो पकौड़े बनाने के लिए तेल तैयार है।

6) आंच का रखें ध्यान

पकौड़ी बनाने के लिए आंच को मीडियम रखें और फिर ही तलें। चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा घोल तेल में डालें। पकौड़ियों को पलटते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। बहुत तेज आंच रखने से पकौड़ियां बाहर से जल्दी भूरी हो सकती हैं, जबकि अंदर से कच्ची रह सकती हैं।

7) घोल पतला होने पर क्या करें?

अगर घोल पतला हो डाए तो 1-1 चम्मच आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। बस जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा ही डालें। अगर घोल फिर भी पतला है, तो थोड़ा उबला हुआ मैश किया आलू मिला दें। इससे पकौड़ियां अच्छी तरह बंधेंगी और अंदर से नरम रहेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN