Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- केंद्र सरकार के कर्मचारी जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं
- पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई वाली किस्त की घोषणा आमतौर पर सितंबर के आखिर से अक्टूबर के बीच की जाती रही है
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। 14 अक्टूबर 2026 को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस संशोधन के बारे में कोई अपडेट नहीं आया, जिससे कर्मचारी अभी भी अगली किस्त के बारे में स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। डीए बढ़ोतरी में देरी का असर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर भी पड़ने की आशंका है।
क्या है मामला?
दरअसल, अक्टूबर महीने के 15 दिन से भी ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन अब तक कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी का ऐलान नहीं हुआ। इस देरी की वजह से अब केंद्रीय कर्मचारियों की अक्टूबर की सैलरी पर भी असर पड़ने की आशंका है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि डीए में जितनी भी बढ़ोतरी होगी, वो अक्टूबर की सैलरी में नहीं जुड़ेगी। इसका तर्क दिया जा रहा है कि केंद्र सरकार के कई ऐसे भी विभाग हैं जहां सैलरी कैल्कुलेशन 15 से 15 तारीख का चलता है। कहने का मतलब है कि अक्टूबर महीने की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए नहीं जुड़ेगा।
हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों की नवंबर की सैलरी में 4 महीने यानी जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का डीए एरियर जोड़कर बैंक अकाउंट में क्रेडिट होने की संभावना जरूर है।
पहली छमाही के ऐलान में भी हुई थी देरी
बता दें कि जनवरी से जून तक की पहली छमाही के डीए बढ़ोतरी ऐलान में भी देरी हुई थी। आमतौर पर होली के आसपास मार्च के महीने में ही डीए पर ऐलान हो जाता था लेकिन इस साल 18 अप्रैल 2026 को फैसला लिया गया। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने DA और DR में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जो 1 जनवरी 2026 से लागू हुई। इससे यह दर मूल वेतन या पेंशन के 58% से बढ़कर 60% हो गई।
जुलाई छमाही में कितना बढ़ेगा डीए?
ऐसा अनुमान है कि सरकार 3 या 4 पर्सेंट डीए बढ़ोतरी करेगी। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 63 या 64 पर्सेंट हो जाएगा। बता दें कि यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों से जुड़े स्वीकृत फॉर्मूले के आधार पर की जाती है।
पिछले पांच वर्षों में जुलाई के DA में बढ़ोतरी की घोषणा कब की गई थी?
2025: केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर को जुलाई के DA और DR में बढ़ोतरी की घोषणा की, जिसमें इसे 55% से बढ़ाकर 58% (3 प्रतिशत अंकों की वृद्धि) कर दिया गया।
2024: इसकी घोषणा 16 अक्टूबर को की गई थी, जिसमें इसे 50% से बढ़ाकर 53% (3 प्रतिशत अंकों की वृद्धि) कर दिया गया।
2023: 18 अक्टूबर को इसमें संशोधन की घोषणा की गई, जिससे दर 42% से बढ़कर 46% (4 प्रतिशत अंकों की वृद्धि) हो गई।
2022: कैबिनेट ने 28 सितंबर को इसमें 4 प्रतिशत अंकों की वृद्धि को मंजूरी दी, जिससे यह 34% से बढ़कर 38% हो गया।
2021: इसकी घोषणा 21 अक्टूबर को की गई थी, जिसमें इसे 28% से बढ़ाकर 31% (3 प्रतिशत अंकों की वृद्धि) कर दिया गया।
ये सभी पांचों संशोधन संबंधित वर्ष की 1 जुलाई से लागू हुए थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




