Home rss business hindi Axis bank को हुआ Q2 में 7003 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट,...

Axis bank को हुआ Q2 में 7003 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Axis bank q2 results: एक्सिस बैंक ने दी जानकारी में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कुल 7003 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है
  • सालाना आधार पर बैंक के नेट प्रॉफिट में 38 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है

Axis bank q2 results: एक्सिस बैंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक ने शेयर बाजारों को दूसरी तिमाही के रिजल्ट की जानकारी शनिवार 17 अक्टूबर को दी। बैंक की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 38 प्रतिशत बढ़ा है। जुलाई से सितंबर के दौरान कुल 7003 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ बैंक को हुआ है। एक साल पहले यानी पिछले साल दूसरी तिमाही में बैंक को 5089 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर (Axis bank share price)

तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद अब सोमवार को एक्सिस बैंक के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। शुक्रवार को बैंक का शेयर बीएसई में 1286.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में बैंक के शेयरों की कीमतों में महज 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 3 साल में स्टॉक का दाम करीब 28 प्रतिशत बढ़ा है।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट 6% बढ़ा

एक्सिस बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, मुख्य परिचालन लाभ 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10998 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अन्य आय में बैंक को दूसरी तिमाही में झटका लगा है। बैंक की अन्य आय में 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

बैंक के NII में इजाफा

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बैंक की एनआईआई 15,371 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही से पांच प्रतिशत और सालाना आधार पर 12 प्रतिशत अधिक है। एक बयान के अनुसार दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 3.36 प्रतिशत रहा। बैंक का कुल लोन 30 सितंबर, 2026 तक सालाना आधार पर 23 प्रतिशत और तिमाही आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 13,73,727 करोड़ रुपये पहुंच गया।

सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 7,39,905 करोड़ रुपये रहा और कुल नेट लोन में इसकी हिस्सेदारी 54 प्रतिशत रही।

समीक्षाधीन तिमाही में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात सुधरकर 1.16 प्रतिशत रहा, जो सालाना आधार पर 0.30 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 0.12 प्रतिशत कम है। शुद्ध एनपीए 0.35 प्रतिशत रहा, जो सालाना आधार पर 0.09 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 0.04 प्रतिशत कम है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN