Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/aju_1792241188411_qDnY_1792241202308_i8gQ_e10cd624-fd6e-4cc7-85f8-2c4f4ba6ad62_dhfx.jpgअजय देवगन के घर पर बीएमसी के एक्शन लेने की खबर काफी वायरल हो रही थी। लेकिन अब एक्टर की टीम ने इस मामले का पूरा सच बताया है।
अजय देवगन शनिवार को तब अचानक सुर्खियों में आए जब एक खबर आई कि एक्टर के जुहू वाले बंगले के एक हिस्से को बीएमसी ने तोड़ दिया है। एक दीवार को तोड़ते हुए कि फोटो भी सामने आई थी। हालांकि अब एक्टर के ऑफिस की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें सच बताया गया है। उन्होंने कहा कि जिस जगह की बात हो रही है वो अजय का घर नहीं बल्कि एक अलग प्रॉपर्टी है।
क्या है अजय के घर तोड़ने वाली खबर का सच
एक्टर के ऑफिस से स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें लिखा है, हम ये क्लीयर करना चाहेंगे कि जिस प्रॉपर्टी को लेकर बात की जा रही है वो अजय देवगन का घर नहीं है बल्कि एक अलग प्रॉपर्टी है जिसे किराए पर दिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि एक्टर की एक प्रॉपर्टी के लिए जरूरी अनुमतियां लेने के लिए बीएमसी (BMC) में एक आवेदन जमा किया गया था। इसमें आगे बताया गया कि सिविक बॉडी की आवश्यकता के अनुसार जरूरी बदलाव और संशोधन कर दिए गए हैं।
क्यों प्रॉपर्टी को तोड़ा गया
BMC की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, सिविक बॉडी ने 10 सितंबर 2026 को काम रोकने का नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत काम रोकने और परमिशन जमा करने को कहा।
जो अनथोराइज्ड काम बताया जा रहा है उसमें आंतरिक बदलाव, पार्टिशन दीवारें, खिड़कियां और अन्य फेरबदल शामिल थे, जिन्हें बिना अप्रूवल के किया गया।
अजय की प्रोफेशनल लाइफ
अजय की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन में नजर आए हैं। यह उनकी दृश्यम फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट था। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी ने धमाकेदार कमाई की है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय के साथ श्रेया सरन, तब्बू, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल थे।
अपकमिंग फिल्म
अजय अब फिल्म गोलमाल 5 और रेंजर फिल्म में नजर आने वाले हैं। गोलमाल 5 में अजय के साथ अक्षय कुमार, शरमन जोशी, तुषार कपूर, अरशद वारसी, कुणाल खेमू अहम किरदार में हैं। फिल्म में अक्षय नेगेटिव रोल में दिखेंगे। फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे।
वहीं रेंजर में अजय के साथ तमन्ना भाटिया और संजय दत्त लीड रोल में हैं। फिल्म को जगन शक्ति डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने पहले मिशन मंगल डायरेक्ट की थी जिसे काफी पसंद किया गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




