Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- EPFO Updates: केंद्र सरकार की तरफ से रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की गई है
- इस योजना के लाभार्थियों को 15000 रुपये मिलता है
- यह पैसा दो किस्तों में दिया जाता है
EPFO Updates: पहली बार नौकरी करने वाले ऐसे कर्मचारी जो EPFO से कवर हों उन्हें 15000 रुपये तक पैसा सरकार की तरफ से मिल सकता है। यह पैसा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत दे रही है। इसका स्कीम का पूरा फायदा उठाने के लिए EPFO पोर्टल पर दिए गए वित्तीय जानकारी से जुड़ा कोर्स पूरा करना होगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन व्यक्ति इस स्कीम का फायदा ले सकते हैं।
केंद्र सरकार इस योजना के जरिए रोजगार को बढ़ावा देना चाह रही है। साथ ही पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को वित्तीय सहयोग दे रही है। बता दें, इस योजना के तहत 15000 रुपये तक का फायदा लाभार्थी को मिल सकता है।
दो किस्तों में मिलता है पैसा
इस स्कीम का पैसा दो किस्तों में ट्रांसफर किया जाता है। पहली किस्त का पैसा लगातार 6 महीने की नौकरी पूरा करने वाले कर्मचारियों के खाते में क्रेडिट होता है। दूसरी किस्त के लिए कर्मचारियों को ईपीएफओ मेंमबर पोर्टल पर दिए गए वित्तीय कोर्स को पूरा करना होगा।
कौन-कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ
पहली बार नौकरी पाने वाली कर्मचारी जिनकी महीने की सैलरी 1 लाख रुपये से कम की हो।
कर्मचारी के लिए ईपीएफओ रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
लाभार्थी भारतीय होना चाहिए। इसके अलावा उसके पास आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट होना चाहिए।
इस योजना का लाभ पहली बार ज्वाइनिंग पाने वाले और फिर से ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों को मिलता है। ध्यान रहे नियोक्ता इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
दूसरी किस्त के लिए वित्तीय साक्षरता कोर्स जरूरी है।
ईपीएफओ ने पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को मेंमबर पोर्टल पर वित्तीय साक्षरता से जुड़ा कोर्स पूरा करने की सलाह दी है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद ही दूसरी किस्त ट्रांसफर होगी।
पहली बार नौकरी तय वाली पात्रता के नियम क्या?
EPFO की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार कोई भी कर्मचारी जो 1 अगस्त 2025 से 7 जुलाई 2027 तक नौकरी पाता है। लेकिन वह पहले ईपीएफओ का सदस्य नहीं रहा हो। तब वह इस योजना का लाभ ले सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




