Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार राजपाल यादव ने खुद को बताया पत्नी राधा का कर्जदार, बोले- मेरे...

राजपाल यादव ने खुद को बताया पत्नी राधा का कर्जदार, बोले- मेरे साथ इतना…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/rajp_1792246942703_E7VR_1792246953309_CPnz_f2e88fcd-c03a-48d9-89a5-ff63b85b797e_49cU.jpg

राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा के लिए स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने राधा को डायमंड बताया है। राजपाल ने कहा कि वह अपनी पत्नी के कर्जदार रहेंगे।

राजपाल यादव को पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। राजपाल चेक बाउंस मामले में विवाद में फंस गए थे और इस वजह से उन्हें जेल में भी सजा काटनी पड़ी है। अब राजपाल ने दिक्कतों के बीच अपनी पत्नी के लिए स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने पत्नी राधा को डायमंड बताया है।

राजपाल का इमोशनल मैसेज

राजपाल ने लिखा, ‘माता-पिता, गुरु(दादा), मेरे अंदर के मनोरंजन कुमार(एमआरके) और परम पिता परमेश्वर, परमात्मा पूरी ब्राह्मण के बाद, अगर मेरी जिंदगी में किसी का सबसे बड़ा कर्ज है तो वो है मेरी डियर राधा का इस कर्ज को मैं हृद्य से, खुशी-खुशी हमेशा के लिए स्वीकार करता हूं और इस बात पर प्राउड फील करता हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आई। जिंदगी की आपाधारी के हर मोड पर, हर मुश्किल घड़ी में, बिना आपा खोए, तुमने मेरा हाथ कभी नहीं छोड़ा।’

राजपाल बोले तुमने मेरे सपने पूरे किए

राजपाल ने आगे कहा, ‘मेरे साथ इतना सब कुछ सहने के बाद भी, तुमने मेरे परिवार के बच्चों को अच्छे से पढ़ाया-लिखाया और उन्हें जिंदगी की सीख दी। ये सपना मेरा था, लेकिन इसे पूरा तुमने किया। आज तक तुमने मुझसे अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा बल्कि अपना सब कुछ मेरे और मेरे परिवार की खुशियों के लिए न्योछावर कर दिया।’

राजपाल ने पत्नी को बताया हीरा

राधा की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘सच में तुम हमारे परिवार के लिए हीरा हो। इन सबके लिए मैं जीवन भर तुम्हारा आभारी था, आभारी हूं और हमेशा आभारी रहूंगा। हैप्पी बर्थडे मेरी स्वीटहार्ट। लव यू हमेशा, मेरी जान राधा।’

राजपाल की प्रोफेशनल लाइफ

राजपाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म हैवान में नजर आए थे। इस फिल्म में राजपाल के साथ अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में थे। हालांकि यह फिल्म चली नहीं। फिल्म में अक्षय का नेगेटिव रोल था।

अब राजपाल, सलमान खान की अपकमिंग मूवी में नजर आने वाले हैं जिसमें सलमान के साथ नयनतारा लीड रोल में हैं। हालांकि अभी इस मूवी के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

राजपाल जब चेक बाउंस मामले में फंस गए थे तब सलमान ने खुद राजपाल को ये फिल्म ऑफर की थी। सलमान ने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN