Home rss business hindi 45% बढ़ा इस बैंक का मुनाफा, 385 रुपये तक जा सकता है...

45% बढ़ा इस बैंक का मुनाफा, 385 रुपये तक जा सकता है शेयर भाव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 1,386 करोड़ रुपये रहा
  • एलारा सिक्योरिटीज का अनुमान है कि बैंक का शेयर अभी के 52 हफ्ते हाई को पार कर सकता है

प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक के शेयर आने वाले दिनों में मुनाफा दे सकते हैं। यह अनुमान ब्रोकरेज एलारा सिक्योरिटीज ने लगाया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि शेयर अभी के 52 हफ्ते हाई को पार कर सकता है।

क्या है शेयर की कीमत?

इस शेयर की पिछली क्लोजिंग 335 रुपये थी। इसके मुकाबले शेयर करीब 14 पर्सेंट बढ़कर 385 रुपये तक जा सकता है। यह अनुमान ब्रोकरेज ने लगाया है। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 364.95 रुपये है। अगस्त 2026 में शेयर ने इस स्तर को पार किया था। शेयर के 52 हफ्ते का लो 211.65 रुपये है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 1,386 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। दक्षिण भारत के इस बैंक का मुनाफा 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 955 करोड़ रुपये और इससे पिछली (अप्रैल-जून 2026) तिमाही में 1,177 करोड़ रुपये था।

तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 26 प्रतिशत बढ़कर 3,153 करोड़ रुपये हो गई। बैंक की गैर-ब्याज आय एक साल पहले की समान अवधि के 1,082 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,490 करोड़ रुपये हो गई। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, नए फंसे कर्ज की राशि एक साल पहले की समान अवधि के 579 करोड़ रुपये से घटकर 420 करोड़ रुपये रह गई।

विलय पर बैंक सीईओ ने क्या कहा?

बैंक का जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ विलय के लिए बातचीत के काफी आगे बढ़ने की खबरों के बीच उसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक केवीएस मणियन ने इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि बैंक का अन्य कंपनियों के अधिग्रहण या विलय के जरिये कारोबार बढ़ाने के अवसरों में रुचि बनी हुई है और वह विभिन्न विकल्पों का आकलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बारे में बताने के लिए कोई विशेष बात नहीं है।

मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव

फेडरल बैंक ने कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश वारियर को अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। फेडरल बैंक ने बताया कि शुक्रवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में वारियर को 16 अक्टूबर, 2026 से तीन साल के लिए अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक) नियुक्त करने की मंजूरी दी गई।

बैंक ने कहा कि वारियर का उसके किसी भी निदेशक से कोई संबंध नहीं है। कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के रूप में वारियर भारत में कंपनी के नेतृत्व परिषद और यहां कार्यरत कर्मचारियों को क्षेत्रीय नेतृत्व प्रदान करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN