Home LIFESTYLE NEWS HINDI अनिरुद्ध रविचंदर कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें उनकी फैमिली, करियर और लाइफस्टाइल

अनिरुद्ध रविचंदर कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें उनकी फैमिली, करियर और लाइफस्टाइल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अनिरुद्ध रविचंदर चर्चा में बने हुए हैं और उसकी वजह है उनकी शादी। काव्या मारन संग उनका नाम जुड़ रहा है और उन्हें हर कोई जानता है, लेकिन अनिरुद्ध रविचंदर के बारे में कम ही लोग जानते हैं। चलिए आपको उनकी पढ़ाई, करियर, फैमिली के बारे में बताते हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिसकी वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि शादी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर नवंबर में सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के संग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। काव्या मारन कौन हैं, ये हर कोई जानता है लेकिन अनिरुद्ध रविचंदर के बारे में लोग जानना चाहते हैं। आखिर वह कौन हैं, क्या करते हैं, जो काव्या मारन संग उनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें अनिरुद्ध रविचंदर भी काव्या मारन की तरह मशहूर हस्तियों में से एक हैं और वह नामी म्यूजिक डायरेक्ट में से एक हैं। आइये उनके करियर, एजुकेशन, परिवार और लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं।

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर

16 अक्टूबर 1990 को चेन्नई में जन्में अनिरुद्ध रविचंदर एक संगीतकार, संगीत निर्माता और गायक हैं। वह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में के लिए काम करते हैं। 36 की उम्र तक वह तीन फिल्मफेयर पुरस्कार, नौ एसआईआईएमए पुरस्कार, छह एडिसन पुरस्कार और पांच विजय पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। वह अभिनेता रवि राघवेंद्र के बेटे और रजनीकांत के भतीजे हैं। उनकी मां लक्ष्मी रविचंदर एक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना हैं।

कितने पढ़े लिखे हैं अनिरुद्ध

अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी शुरुआती शिक्षा पद्म शेषाद्री बाला भवन, के.के. नगर, चेन्नई से पूरी की। इसके बाद साल 2011 में चेन्नई के लोयोला कॉलेज से अनिरुद्ध ने स्नातक किया। फिर लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूज़िक से पियानो सीखा। उन्होंने पियानो के 8 ग्रेड पूरे किए हैं। इसके साथ उन्होंने कर्नाटक संगीत भी सीखा। इतना ही नहीं अनिरुद्ध ने उन्होंने चेन्नई स्थित साउंडटेक मीडिया ऑडियो इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट से साउंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया है।

व्हाई दिस कोलावेरी डी दुनियाभर में सुना गया

साल 2012 का फेमस गाना व्हाई दिस कोलावेरी डी को लाखों लोगों ने पसंद किया था, ये गाना दुनियाभर में सुना गया था। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म तीन के लिए ये गाना बनाया था और ये उनका पहला गाना था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए, जिसमें 2014 में आया गाना सेल्फी पुल्ला भी शामिल है। रजनीकांत की फिल्म पेट्टा, शाहरुख की फिल्म जवान के लिए भी अनिरुद्ध ने संगीत दिया। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अनिरुद्ध के संगीत के चर्चे हैं।

अपने दम पर बनाई पहचान

अभिनेता के बेटे, सुपरस्टार के भतीजे होने के बाद भी अनिरुद्ध ने अच्छी पढ़ाई की और फिर संगीत की दुनिया में खुद नाम कमाया। उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और लगातार हिट संगीत देना था। अनिरुद्ध चेन्नई में ही रहते हैं और मुंबई भी आते-जाते रहते हैं।

काव्या मारन संग जुड़ रहा नाम

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के शादी करने की खबरें चर्चा में हैं। अनिरुद्ध के अंकल व दिग्गज एक्टर वाई. जी. महेंद्रन ने एक बयान में दोनों की शादी के संकेत दिए। तभी से सोशल मीडिया पर लगातार उनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल, इस बारे में दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आाय है।

अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर की कुल संपत्ति ₹50 करोड़ से ₹60 करोड़ के बीच है। हालांकि, उन्होंने इसका कभी खुलासा नहीं किया है। वह एक फिल्म में संगीत और बैकग्राउंड स्कोर देने के लिए आमतौर पर ₹8 करोड़ से ₹10 करोड़ चार्ज करते हैं। बड़ी फिल्मों के लिए उनकी फीस बढ़ जाती है। इसके अलावा उनकी कमाई लाइव कॉन्सर्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN