Source :- LIVE HINDUSTAN
सैमसंग ने अपने नए 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। फोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। फोन में 50 मेगापिक्सेल कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी भी है। फोन में और क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं…
Samsung Galaxy F70 5G की शुरूआती कीमत 17,999 रुपये है। इसे दो कलर्स – विविड वॉयलट और बोल्ड ब्लैक में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy F70 5G launched in india: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Samsung Galaxy F70 5G को लॉन्च किया है। यह फोन ऐसे ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो कम दाम में डिसेंट लुक और दमदार कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं वो भी 5G सपोर्ट के साथ। फोन की शुरुआती कीमत 18,000 रुपये से भी कम है। सैमसंग दावा कर रही है कि इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा कैमरा है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा मिलेगा। चलिए डिटेल में जानते हैं कब शुरू होगी फोन की पहली सेल, कितनी है इसकी कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलने वाला है।
फोन की कीमत और सेल डेट
नए Samsung Galaxy F70 5G की शुरूआती कीमत 17,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 20 अक्टूबर, दोपहर 12PM से शुरू होगी। इसे सैमसंग इंडिया वेबसाइट और Flipkart से दो कलर्स – विविड वॉयलट और बोल्ड ब्लैक में खरीदा जा सकेगा।

चलिए बताते हैं सैमसंग के इस फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है
फोन में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स
सैमसंग का कहना है कि यह फोन कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आता है। सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाइव माइक्रोसाइट पर कंपनी ने कंफर्म किया है कि सैमसंग गैलेक्सी F70 5G फोन में सेगमेंट का बेस्ट कैमरा, सेगमेंट का सबसे मजबूत डिस्प्ले, सैमसंग का सबसे स्लिम फोन, सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले मिलेगा।

स्लिम बॉडी और चमकदार डिस्प्ले
नया गैलेक्सी F70 5G सेगमेंट की सबसे स्लिम 7.5 एमएम बॉडी के साथ आता है, जिससे यह हाथों में अच्छी तरह से फिट हो जाता है। फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला sAMOLED डिस्प्ले है। दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे चमकदार डिस्प्ले पैनल है। कंपनी का कहना है कि इस फोन में सेगमेंट का सबसे मजबूत डिस्प्ले है, जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है और डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट भी है। फोन एक्सीनॉस 1330 चिपसेट के साथ आता है। फोन में कई AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है, जैसे कि सर्कल टू सर्च और गूगल जेमिनी सपोर्ट।

फोन में दमदार कैमरा और बैटरी
सैमसंग का दावा है कि, नए फोन में फोटोग्राफी के लिए सेगमेंट का सबसे बेस्ट कैमरा है, जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इसमें 13 मेगापिक्सेल का लेंस मिलता है। कंपनी मेन कैमरे को नो शेक कैमरा भी कह रही है। कैमरा टॉप लेफ्ट कॉर्नर में वर्टिकल पॉजीशन में लगा है, जिसकी ठीक बगल में एक एलईडी फ्लैश भी दिया है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



