Source :- LIVE HINDUSTAN
करवा चौथ नजदीक है और पार्लर में स्किन चमकाने के लिए भागदौड़ करने की बजाय घर पर ही देसी उपाय आजमाएं। हाथ-पैर से लेकर पूरी बॉडी चमकाने के लिए हल्दी को भूनकर बनाएं देसी डी टैन पैक।
करवा चौथ नजदीक है, महिलाएं शॉपिंग में बिजी है और सबसे आखिर में पार्लर का चक्कर लगाएंगी। पार्लर में फेशियल से चेहरा तो चमक जाएगा लेकिन हाथ-पैर और काली हो रही गर्दन का क्या करेंगी? उसे चमकाने के लिए आपको मेनिक्योर-पेडिक्योर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नही हैं। घर पर ही बने बॉडी पॉलिशिंग पैक की मदद से आप शरीर को चमका सकते हैं। हल्दी को भुनकर पैक बनाएं और उसे बॉडी में लगाएं करवा चौथ तक हाथ-पैर और गर्दन बिना पैसे खर्च किए ही चमक जाएंगे। बस इन चीजों को मिलाकर बनाएं डी टैन बॉडी पैक।
डी टैन पैक बनाने के लिए चाहिए
हाथ-पैर और शरीर के बाकी हिस्सों को चमकाना है तो बस दो चार चीजों को मिलाकर घर में ही पैक बनाकर तैयार कर लें। ये पैक आपके शरीर की डेड स्किन को साफ करने, एक्सफोलिएट करने और साथ ही स्किन पर चमक लाने में मदद करेगा। बस नोट कर लें इस पॉलिशिंग पैक को बनाने का तरीका।
दो चम्मच हल्दी पाउडर
दो चम्मच चावल का आटा
एक चम्मच कॉफी पाउडर
दो चम्मच पिसी चीनी
बॉडी वॉश या शैंपू
नींबू का रस
गुलाब जल
डी टैन पैक बनाने का तरीका
- बॉडी डी टैन करना है तो घर में ये पैक बनाकर तैयार कर लें। पैक बनाने के लिए सबसे पहले लोहे के तवे पर हल्दी पाउडर को डालकर अच्छी तरह से भूनकर काला कर लें। बस ये हल्दी पैक में डालने के लिए बिल्कुल रेडी है।
- अब किसी बाउल में दो चम्मच चावल का आटा लें। साथ ही चीनी को पीसकर पाउडर बना लें। चीनी शरीर को चमकाने में मदद करती है और डेड स्किन को अच्छी तरह से रिमूव करने में मदद करती है।
- अब चीनी पाउडर, चावल का आटा और भुने और काले हुए हल्दी के पाउडर में एक चम्मच कॉफी का पाउडर डालें।
- साथ में नींबू का रस डालकर मिक्स करें। फिर गुलाब जल डालकर पूरा पेस्ट तैयार कर लें।
डी टैन होममेड पैक को लगाने का सही तरीका
- रोजाना नहाने से पहले अपने शरीर पर इस डी टैन पैक को लगाएं।
- हाथ-पैर पर अच्छी तरह से पैक को लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर हल्के हाथ से मसाज करें और नींबू का छिलका लेकर रब करें।
- फिर पानी से साफ कर लें।
- हर दिन नहाने के लिए जब आप इस डी टैन पैक को शरीर पर लगाते हैं तो डेड स्किन को रिमूव करने में मदद मिलती है।
-करवा चौथ के पहले आपका केवल चेहरा ही नहीं हाथ-पैर भी खूबसूरत नजर आएंगे। जिससे मेहंदी से लेकर आलता सब कुछ निखर कर दिखेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



