Home rss world hindi खाने के लिए मांग रहे ‘चंदा’ और प्लान चांद पर जाने का,...

खाने के लिए मांग रहे ‘चंदा’ और प्लान चांद पर जाने का, पाकिस्तान में चल क्या रहा है

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान एक तरफ दाने-दाने को मुहाल है। खाने के लिए यहां पर अन्य देशों से मदद मांगी जा रही है। चंदा जुटाया जा रहा है। वहीं, अब वही पाकिस्तान चांद पर जाने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान एक तरफ दाने-दाने को मुहाल है। खाने के लिए यहां पर अन्य देशों से मदद मांगी जा रही है। चंदा जुटाया जा रहा है। वहीं, अब वही पाकिस्तान चांद पर जाने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को विस्तार देने की कोशिशों के तहत 2035 तक चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य रखा है। योजना मंत्री अहसान इकबाल ने रविवार को यह जानकारी दी। पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए, इकबाल ने कहा कि चीन के साथ सहयोग से पाकिस्तान को अंतरिक्ष अन्वेषण में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री

अहसान इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री 25 नवंबर को चीन के अंतरिक्ष केंद्र से एक अंतरिक्ष मिशन पर रवाना होगा, जबकि देश का लक्ष्य 2035 तक चंद्रमा पर उतरना है। मंत्री ने कृषि, संचार, जलवायु निगरानी, ​​शिक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीकी प्रगति के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरिक्ष की खोज बेहद जरूरी हैं।

पहली बार विश्व अंतरिक्ष सप्ताह

पाकिस्तान के नारोवाल में ‘स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमीशन’ (एसयूपीएआरसीओ) के सहयोग से पहली बार ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2026’ मनाया गया। इसका उद्देश्य युवाओं के बीच अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक तकनीक के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इकबाल ने कहा कि उच्च शिक्षा तक बेहतर पहुंच उन छात्रों को शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बना रही है, जिन्हें पहले आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ता था।

पाकिस्तान के मंत्री इकबाल ने कहा कि उच्च शिक्षा तक बेहतर पहुंच ने उन छात्रों को सक्षम बनाया है जो पहले आर्थिक बाधाओं का सामना कर रहे थे, ताकि वे शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। मंत्री ने इस्लामाबाद साइंस फेस्टिवल में पहली पोजीशन हासिल करने पर नारोवाल यूनिवर्सिटी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के युवा प्रतिभा और क्षमता को दर्शाती है।

इसके साथ ही इकबाल ने नारोवाल यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष संग्रहालय स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की। ताकि वैज्ञानिक जागरुकता को बढ़ावा दिया जा सके और अगली पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक की ओर प्रेरित किया जा सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN