Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले के हाथ में भी लगी चोट,...

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले के हाथ में भी लगी चोट, चश्मदीद महिला ने बताया आंखों देखा हाल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/Tiger_Shroff_1723008434593_1792344918790_AHl1_b7bb27dd-4581-4262-badd-d20b57e320d9_6PvW.jpg

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। इस मामले में चश्मदीद महिला का ने अपनी आंखों देखी घटना के बारे में बताया है। महिला ने बताया फायरिंग कर रहे शख्स को भी चोट लगी है। 

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस का पहला बयान सामने आ गया है। पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि इस मामले की जांच में 15 टीमों का गठन किया गया है। एक्टर पर हुए हमले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 3 बाइक सवार हमलावरों ने एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में एक्टर के ड्राइवर और पास मौजूद एक ऑटो ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई है। मामले में पुलिस ने अपना बयान दिया है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने भी अपना आंखों देखा हाल बताया है।

टाइगर को नहीं लगी चोट

मुंबई पुलिस के DCP मोहित गर्ग ने अपने बयान में बताया कि घटना एकदम सही समय बताना मुश्किल है, लेकिन ये करीब शाम 7 बजे हुए है। इस मामले में फॉरेंसिक टीम समेत 15 टीमें जांच में जुट गई हैं। मोहित गर्ग ने कहा, ‘यह घटना 7 बजे के आसपास की घटना है। जब मिस्टर टाइगर श्रॉफ अपना निजी कार्यक्रम प्रोग्राम खत्म करके वापस जा रहे थे, तब कुछ अज्ञात लोगों ने आ कर उन पर फायरिंग शुरू की। फायरिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ जी सुरक्षित हैं, उन्हें चोट नहीं लगी।’

पुलिस ने बनाई 15 टीमें

पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोगों को चोट लगी है। पहले एक्टर के ड्राइवर जिनका नाम फिरदौस है। उनकी हथेली पर चोट आई है। इसके बाद एक आम शख्स भी घायल हुए हैं जिनका नाम चौहान बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच में 15 टीमें बनाई गई हैं जो तेजी से काम में जुट गई हैं। अज्ञात हमलावालों की पहचान नहीं की गई है।

चश्मदीद ने अपनी आंखों से देखी घटना

वहीं कुछ चश्मदीद ने टाइगर की गाड़ी पर हुए हमले को अपनी आंखों से देखा है। बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भैयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घटनास्थल पर मौजूद सलमा शेख नाम की महिला का वीडियो शेयर किया है। महिला ने बताया कि वो टाइगर श्रॉफ को देखने के लिए घटनास्थल पर मौजूद थी तभी अचानक गोली की आवाज आई। शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी ने पटाखे फोड़े हैं। बाद में उन्होंने एक पतले दुबले इंसान को एक्टर की गाड़ी पर फायरिंग करते हुए देखा। महिला ने बताया कि इस फायरिंग में ड्राइवर के हाथ पर चोट लगी है। महिला के मुताबिक गोली चलाने वाले शख्स का हाथ भी घायल हुआ है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया टाइगर पर हमला

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली है। एक ऑडियो शेयर किया गया है जिसमें कहा गया है कि सलमान खान के साथ काम करने की वजह से ये हमला किया गया है। इसके अलावा सलमान और उनके परिवार को भी धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की जांच कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN