Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी मामले में सामने आया सलमान खान कनेक्शन,...

टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी मामले में सामने आया सलमान खान कनेक्शन, किसने किया जिक्र?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/Tiger_Shroff_1792343770496_Lyko_1792343770614_5Qc5_cc40fe7f-8153-4286-90cc-557196803cfa_wRR9.jpg

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के होने का दावा करने वाले अनिल पंडित और हरमन संधु नामक बदमाशों ने एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली। अपनी पोस्ट में उन्होंने सलमान खान का भी जिक्र किया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के होने का दावा करने वाले अनिल पंडित और हरमन संधु नामक बदमाशों ने गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली।

मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में सलमान खान कनेक्शन सामने आया है। दरअसल, एक्टर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। एक पोस्ट में दावा किया गया है कि जो फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के साथ काम करेगा, उसके साथ ऐसा होगा।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के होने का दावा करने वाले अनिल पंडित और हरमन संधु नामक बदमाशों ने गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ”जय महाकाल, जय श्री राम। राम राम जी सभी भाइयों को। जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधु लेते हैं। इसको हमने कॉल करके समझाया था, मगर इसको समझ नहीं आया। इसलिए आज इसको बढ़िया तरह समझा दिया। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा।”

लॉरेंस गैंग के निशाने पर लंबे समय से सलमान

सलमान खान सालों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गे कई बार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी कर चुके हैं। खुद लॉरेंस ने कहा है कि उसका लक्ष्य एक ही है और वह सलमान खान को मारना है। इसके चलते सलमान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर सलमान खान के होने की सबसे बड़ी वजह 1998 का काला हिरण शिकार मामला है। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है। इसी मामले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान के प्रति नाराजगी जताई और उनसे माफी मांगने की मांग की है। साल 2018 में जोधपुर में पेशी के दौरान लॉरेंस ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।

कब-कब सलमान को निशाना बनाने की हुई कोशिश

सलमान खान को धमकाने और निशाना बनाने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। जून 2022 में उनके पिता सलीम खान को मुंबई में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें सलमान को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। मार्च 2023 में सलमान की टीम के एक सदस्य को धमकी भरा ईमेल मिला। जनवरी 2024 में पनवेल स्थित उनके फार्महाउस में संदिग्धों के घुसने की कोशिश की जानकारी सामने आई। 14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाईं। पुलिस ने इस मामले में बिश्नोई गैंग के सदस्यों की भूमिका का आरोप लगाया। इसके अलावा, सलमान के करीबी माने जाने वाले नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN