Home - 1 नवंबर से शुरू होगी Temple की बुकिंग, दिमाग के ब्लड फ्लो...

1 नवंबर से शुरू होगी Temple की बुकिंग, दिमाग के ब्लड फ्लो पर नजर रखेगा यह डिवाइस, इन 6 कलर में खरीद सकेंगे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Zomato के फाउंडर Deepinder Goyal का नया वियरेबल डिवाइस Temple जल्द ही बाजार में आने की तैयारी में है। यह कोई स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड नहीं है। यह डिवाइस सर के कनपटी वाले हिस्से के पास पहना जाता है और इसका मकसद दिमाग में खून के बहाव यानी सेरेब्रल ब्लड फ्लो से जुड़े संकेतों को ट्रैक करना है। कंपनी ने तकनीक को BrainFlow नाम दिया है। अब इस डिवाइस की प्री-बुकिंग की तारीख भी सामने आ गई है। Temple के लिए 1 नवंबर 2026 से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। शुरुआती डिवाइस ऑर्डर मिलने के बाद तैयार किए जाएंगे और बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।

6 कलर में आएगा Temple वियरेबल

Temple के लॉन्च एडिशन में छह कलर ऑप्शन दिए जाएंगे। पहले यह डिवाइस सिर्फ गोल्ड कलर में नजर आया था, लेकिन अब कंपनी ने दूसरे रंगों का भी खुलासा किया है। इन कलर ऑप्शन में आपको True Gold, Rose Gold, Black Mirror, Real Jade, Deep Blue और Purple Funk जैसे कलर दिखेंगे।

क्या है Temple वियरेबल और कैसे करता काम

Temple एक ऐसा वियरेबल डिवाइस है, जिसे सिर के दोनों ओर कनपटी के पास पहना जाता है। वहीं Temple का फोकस दिमाग में ब्लड फ्लो से जुड़े संकेतों पर है। सेरेब्रल ब्लड फ्लो का मतलब दिमाग तक पहुंचने वाले खून के बहाव से है। शरीर के सामान्य कामकाज के लिए दिमाग को पर्याप्त खून और ऑक्सीजन मिलना जरूरी है। Temple में एक खास तकनीक का इस्तेमाल होता है, जो रोशनी की मदद से सिर के अंदर खून के बहाव से जुड़े बदलावों को पहचानने की कोशिश करती है। डिवाइस इन बदलावों से मिले संकेतों का एनालिसिस करके BrainFlow की जानकारी देता है। इससे यूजर को पता चल सकता है कि अलग-अलग एक्टिविटी के दौरान दिमाग में खून के बहाव से जुड़े संकेत कैसे बदल रहे हैं। हालांकि, इससे दिमाग की पूरी सेहत का पता नहीं चलता और न ही यह किसी बीमारी की पहचान कर सकता है।

कितनी होगी Temple वियरेबल की कीमत?

Temple की आधिकारिक कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इसकी संभावित कीमत करीब 72,000 से 80,000 रुपये के बीच बताई गई थी। लेकिन जब तक कंपनी खुद कीमत की पुष्टि नहीं करती, तब तक इस आंकड़े को अनुमान ही माना जाना चाहिए। अगर इसकी कीमत इसी दायरे में रखी जाती है, तो यह सामान्य फिटनेस बैंड और कई स्मार्टवॉच के मुकाबले महंगा वियरेबल होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN