Source :- LIVE HINDUSTAN
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका नाम भारतीय राजनीति के सबसे सक्रिय और अनुशासित नेताओं में लिया जाता है, जो काम के साथ अपनी दिनचर्या को अनुशासन के साथ बिताते हैं। वह सालों से सादा जीवन जीते आ रहे हैं और खाने में भी उन्हें बिल्कुल सिंपल खाना पसंद है, शायद यही कारण है कि 54 की उम्र में भी सीएम योगी फिट और हेल्दी हैं। सीएम योगी फिट रहने के लिए घंटों जिम या एक्सरसाइज नहीं करते हैं, वह बस कुछ आदतों को अपनाते हैं। इन आदतों को रूटीन के साथ फॉलो करने से वह फिट रहते हैं और इस उम्र में उनका शरीर एक्टिव बना रहता है। चलिए आपको सीएम योगी के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।
युवाओं को दिया था फिटनेस मंत्र
सीएम योगी ने युवाओं को फिटनेस मंत्र देते हुए कहा था कि अपने बिजी शेड्यूल और स्मार्टफोन से निकलकर सिर्फ 1 घंटा अपने शरीर को दें। योगा, एक्सरसाइज, खेलकूद करें, जिससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे। जरूरी नहीं कि जिम में जाकर मशीनों के साथ कसरत करिए। इसकी जगह आप रोजाना एक घंटे कोई खेल खेलें या फिर रनिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग, स्वीमिंग करें। आप फिटनेस के लिए जो भी काम करें, उसे रूटीन के साथ अपनाएं। इससे आपका शरीर एक्टिव, फिट और दिमाग तेज काम करेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


