Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Tiger Shroff से मिलने पहुंचीं ‘एक्स गर्लफ्रेंड’ दिशा पाटनी, पैप्स को किया...

Tiger Shroff से मिलने पहुंचीं ‘एक्स गर्लफ्रेंड’ दिशा पाटनी, पैप्स को किया नजरअंदाज

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/disha_patani_tiger_01_1792386272425_SOtX_1792386276297_yNZO_bdf89dc5-fda1-4c36-9e8e-cc6f4eddbb91_oVYb.png

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्टर पर हमले के बाद उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी एक्टर से मिलने पहुंचीं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के ऊपर हुई गोलीबारी की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस घटना के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे। एक्टर की कथित एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी एक्टर के घर जाती नजर आईं।

एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी

सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस इस खबर से परेशान हैं। गाड़ी से उतरते ही एक्ट्रेस पैप्स को नजरअंदाज करते हुए टाइगर के घर के अंदर चली गईं।

ये भी पढ़ें: एक ने टाइगर श्रॉफ पर फायर झोंकी, दूसरे ने ड्राइवर को मारी गोली; चश्मदीद ने और क्या बताया?

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

दिशा पाटनी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- दिशा को देखकर लग रहा है कि वो बस रोने ही वाली हैं। एक ने कहा- लव ही तो है, कभी भूलेगा नहीं। बहुत सारे यूजर्स ने दिशा की तारीफ की है। लोग कह रहे हैं कि कैसे मुश्किल की घड़ी में दिशा पाटनी अपने एक्स से मिलने पहुंचीं।

दिशा और टाइगर की डेटिंग की थी चर्चा

दिशा और टाइगर की बात करें तो दोनों को लेकर अफवाह थी कि दोनों ने कुछ साल एक दूसरे को डेट किया है। हालांकि, एक्टर्स की तरफ से कभी इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन दोनों को अक्सर साथ में छुट्टी मनाते, डिनर पर जाते और कई पब्लिक इवेंट्स में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के चश्मदीद बने करणवीर मेहरा, बोले- वहां खून के धब्बे थे…

2022 में आई ब्रेकअप की खबर

साल 2022 में खबरें आईं कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया है। खबरें थीं कि 6 साल डेट करने के बाद दिशा और टाइगर ने अपनी राहें अलग कर लीं। दिशा और टाइगर साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म बाघी 2 में साथ नजर आए थे।

रविवार शाम को हुआ टाइगर पर हमला

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की बात करें तो रविवार शाम 7 बजे के करीब जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी गाड़ी से ग्राउंड के बाहर निकले तो तीन अज्ञात लोगों ने एक्टर पर गोलिंयां चला दीं। इस घटना में एक्टर के ड्राइवर को गोली लगी है।वहीं, टाइगर श्रॉफ को छोटी-मोटी चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ को सीने और बांह पर लगी है चोट, हमले के बाद एकनाथ शिंदे के साथ आईं तस्वीरें

घटना के वक्त मौजूद थे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा

टाइगर श्रॉफ को अक्सर मुंबई में दूसरे सेलेब्स के साथ फुटबॉल खेलते स्पॉट किया जाता है। रविवार को करणवीर मेहरा और एक्टर अभिषेक बजाज भी फुटबॉल ग्राउंड पर ही मौजूद थे। करणवीर मेहरा ने बताया कि उनकी गाड़ी पीछे ही थे। वहां काफी लोग थे जो फोटो ले रहे थे। करण ने बताया कि गोलियों की आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन सबको पहले लगा कि ये पटाखे हैं। करण ने बताया कि जब वो घटना वाले स्पॉट पर पहुंचे तो उन्होंने वहां खून के धब्बे देखे।

सलमान और रोहित शेट्टी के घर के बाहर चल चुकी हैं गोलियां

टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बता दें, एक्टर पर हुए इस हमले के बाद रोहित शेट्टी जैसे सेलेब्स की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। साल 2024 में सलमान खान के घर की बालकनी पर गोलियां बरसाई गई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसके अलावा, जनवरी 2026 में मुंबई के जुहू स्थित फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। इसके बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा को बढ़ाया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN