Home rss business hindi 8वां वेतन आयोग: 2.62 से 4 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी सैलरी?...

8वां वेतन आयोग: 2.62 से 4 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी सैलरी? समझें पूरा गणित

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा, इसे लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच काफी चर्चा है
  • अलग-अलग कर्मचारी संगठनों ने 3.833 और 4.0 जैसे फिटमेंट फैक्टर की मांग की है
  • हालांकि, सरकार की ओर से अभी अंतिम फिटमेंट फैक्टर का ऐलान नहीं हुआ है

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा, इसे लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच काफी चर्चा है। अलग-अलग कर्मचारी संगठनों ने 3.833 और 4.0 जैसे फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी अंतिम फिटमेंट फैक्टर का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच, अगर 2.62, 3, 3.50, 3.833 या 4.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो लेवल 1 से 5 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है? आइए, आसान भाषा में पूरी कैलकुलेशन समझते हैं।

2.62 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी सैलरी?

अगर 8वें वेतन आयोग में 2.62 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो मौजूदा बेसिक सैलरी के मुकाबले नई बेसिक सैलरी इस तरह हो सकती है-

पे लेवल अनुमानित नई बेसिक सैलरी

लेवल 1 ₹47,160

लेवल 2 ₹52,138

लेवल 3 ₹56,854

लेवल 4 ₹66,810

लेवल 5 ₹76,504

इस कैलकुलेशन के मुताबिक, लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 47,160 रुपये हो सकती है। वहीं, लेवल 5 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 76,504 रुपये तक पहुंच सकती है।

3.0 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी हो सकती है बेसिक सैलरी?

अगर सरकार 3.0 का फिटमेंट फैक्टर मंजूर करती है, तो कर्मचारियों की अनुमानित बेसिक सैलरी इस प्रकार होगी

पे लेवल अनुमानित नई बेसिक सैलरी

लेवल 1 ₹54,000

लेवल 2 ₹59,700

लेवल 3 ₹65,100

लेवल 4 ₹76,500

लेवल 5 ₹87,600

इस हिसाब से लेवल 1 की बेसिक सैलरी 54,000 रुपये और लेवल 5 की बेसिक सैलरी 87,600 रुपये हो सकती है। यानी फिटमेंट फैक्टर बढ़ने के साथ नई बेसिक सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।

3.50 फिटमेंट फैक्टर पर कितना मिलेगा वेतन?

अगर 8वें वेतन आयोग में 3.50 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो अनुमानित बेसिक सैलरी का आंकड़ा और बढ़ जाएगा।

पे लेवल अनुमानित नई बेसिक सैलरी

लेवल 1 ₹63,000

लेवल 2 ₹69,650

लेवल 3 ₹75,950

लेवल 4 ₹89,250

लेवल 5 ₹1,02,200

इस स्थिति में लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 63,000 रुपये हो सकती है। वहीं, लेवल 5 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 1.02 लाख रुपये से ज्यादा पहुंचने का अनुमान है।

3.833 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

कई कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो लेवल 1 से 5 तक की अनुमानित बेसिक सैलरी कुछ इस तरह होगी:

पे लेवल अनुमानित नई बेसिक सैलरी

लेवल 1 ₹68,994

लेवल 2 ₹76,277

लेवल 3 ₹83,176

लेवल 4 ₹97,742

लेवल 5 ₹1,11,924

इस कैलकुलेशन के मुताबिक, लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी करीब 69,000 रुपये और लेवल 5 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी करीब 1.12 लाख रुपये हो सकती है।

4.0 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी सैलरी?

अगर 8वें वेतन आयोग में 4.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो इन पांचों पे लेवल की अनुमानित बेसिक सैलरी इस प्रकार होगी:

पे लेवल अनुमानित नई बेसिक सैलरी

लेवल 1 ₹72,000

लेवल 2 ₹79,600

लेवल 3 ₹86,800

लेवल 4 ₹1,02,000

लेवल 5 ₹1,16,800

इस हिसाब से लेवल 1 की बेसिक सैलरी 72,000 रुपये, जबकि लेवल 5 की बेसिक सैलरी 1,16,800 रुपये तक पहुंच सकती है।

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कितना पड़ेगा असर?

इन सभी कैलकुलेशन से साफ है कि फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, नई बेसिक सैलरी का अनुमान भी उतना ही ज्यादा होगा। लेकिन कर्मचारियों को मिलने वाली वास्तविक सैलरी सिर्फ फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर नहीं करेगी। इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), दूसरे भत्ते और सरकार के अंतिम नियम भी अहम होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN