Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फैजू-तान्या के रिसेप्शन में पहुंचीं कृष्णा, भाई टाइगर श्रॉफ की हेल्थ पर...

फैजू-तान्या के रिसेप्शन में पहुंचीं कृष्णा, भाई टाइगर श्रॉफ की हेल्थ पर नहीं दिया जवाब

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/tiger_krishna_20_210_1792474141348_PRPX_1792474145082_11jM_8a4b776c-57e0-49e8-ad24-0e4016a28c5b_LNSw.png

Tiger Shroff Attack: टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को हाल ही में फैजू की शादी के रिसेप्शन में देखा गया। भाई पर हुए हमले के बीच कृष्णा ने पैप्स के सामने पोज नहीं किया और न ही उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी दी। 

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बीच उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ को सोशल मीडिया सेंशन फैजू के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया। फैजू और तान्या सिद्दीकी का 19 अक्टूबर को मुंबई में रिसेप्शन हुआ। इस मौके पर कृष्णा श्रॉफ समेत इंडस्ट्री के कई चेहरे नजर आए। इस इवेंट में कृष्णा श्रॉफ पैप्स को नजरअंदाज करती नजर आईं।

फैजू-तान्या के रिसेप्शन में पहुंचीं कृष्णा श्रॉफ

भाई पर हमले के एक दिन बाद ही कृष्णा श्रॉफ को रिसेप्शन पार्टी में देखा गया। सोशल मीडिया पर कृष्णा श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कृष्णा को एरिका पैकार्ड के साथ देखा गया। कृष्णा श्रॉफ इवेंट से बाहर आईं और बिना पैप्स के सामने पोज किए अपनी कार की तरफ चली गईं।

ये भी पढ़ें: बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ, CM फडणवीस संग आए नजर

टाइगर की हेल्थ से जुड़े सवाल का नहीं दिया जवाब

कृष्णा का एक और वीडियो सामने आया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृष्णा अपनी कार में बैठी हैं। उनकी कार वहां से निकलने को बिल्कुल तैयार होती है कि तभी पैप्स उनसे टाइगर श्रॉफ की हेल्थ के बारे में सवाल करते हैं। हालांकि, कृष्णा इस सवाल पर कमेंट नहीं करती हैं और थैंक्यू बोलकर वहां से निकल जाती हैं।

कृष्णा के ट्रेडिशनल लुक ने जीता लोगों का दिल

कृष्णा फैजू और तान्या के रिसेप्शन में पिंक ब्लाउज और टील-ग्रीन रंग के लहंगे-चुनरी में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गले में एक हैवी नेकलेस पहना हुआ था। हाथों में चूड़ियां और कानों में बड़े-बड़े इयररिंग्स पहने थे। उन्होंने अपने इस लुक को गुथी हुई चोटी के साथ पूरा किया। उनकी चोटी में लगी एक्सेसरीज उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही थी। कृष्णा श्रॉफ की बात करें को वो खतरों के खिलाड़ी और कलर्स के रियलिटी शो द 50 जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

1 हफ्ते पहले होने वाला था टाइगर श्रॉफ पर हमला

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर यानी रविवार को शाम 7 बजे के करीब हमला हुआ। इस हमले में टाइगर श्रॉफ गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं, लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लगी है। पुलिस ने घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि टाइगर श्रॉफ पर शूटर्स 1 हफ्ते पहले ही हमला करने वाले थे। हालांकि, 11 अक्टूबर को टाइगर फुटबॉल खेलने नहीं पहुंचे जिस वजह से उस वक्त ये हादसा टल गया था। पुलिस ने खुलासा किया कि 11 अक्टूबर को ये हमलावर उस इलाके में देखे गए थे।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ के फैंस से विद्युत जामवाल को शिकायत, गोलीबारी कांड पर सुनील शेट्टी बोले- जैकी दादा…

कब हुई थी तान्या और फैजू की शादी?

वहीं, फैजू और तान्या की शादी की बात करें तो कंटेंट क्रिएटर फैसल शेख ने 10 अक्टूबर को अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड तान्या के साथ निकाह किया। मक्का-मदीना में परिवार की मौजूदगी में सादगी से निकाह करने के बाद फैजू ने अब मुंबई में दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, ईशा मालवीय, अशनूर कौर, चाहत पांडे और मनीषा रानी जैसे सितारे नजर आए।

रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत दिखे फैजू और तान्या

रिसेप्शन में फैजू इंडोवेस्टर्न शेरवानी में नजर आए। उनका ये लुक काफी क्लासी लगा। वहीं, उनकी दुल्हन तान्या सुर्ख लाल जोड़े में नजर आईं। अपने जोड़े के साथ तान्या ने गले में मल्टीलेयर नेकलेस, बड़ी सी नथ और मांग टीका लगाकर अपने लुक को पूरा किया।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से दहला बॉलीवुड! रवि किशन बोले- ‘बहुत मासूम हैं, माता रानी ने उन्हें बचाया…’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN