Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ को 1 हफ्ते पहले ही निशाना बनाने वाले थे शूटर्स,...

टाइगर श्रॉफ को 1 हफ्ते पहले ही निशाना बनाने वाले थे शूटर्स, इस वजह से टला था हादसा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/tiger_shroff_attack_01_1792469844868_lPIk_1792469848996_Zpue_8ea2c8a5-d468-4a2f-a318-f29805e894f9_lHrR.png

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। टाइगर पर हमला करने वाले हमलावरों को 11 अक्टूबर को भी उस इलाके में देखा गया था। हालांकि, उस दिन टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं पहुंचे थे। 

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार यानी 18 अक्टूबर को तीन अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस मामले में अब एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर को भी तीनों हमलावरों को उस इलाके में देखा गया था। पुलिस का मानना है कि 11 अक्टूबर को ही टाइगर श्रॉफ पर हमला होने वाला था।

एक हफ्ते पहले होने वाला था टाइगर श्रॉफ पर हमला

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अक्टूबर को इन तीन हमलावरों को उसी इलाके में देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज और फोन के डेटा रिकॉर्ड से ये जानकारी सामने आई है। पुलिस को शक है कि वो हमलावर उस दिन भी एक्टर पर हमला करने के इरादे से आए थे, लेकिन टाइगर श्रॉफ उस दिन खेलने नहीं आए जिसकी वजह से वो हमलावर वापस चले गए थे।

हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ के एक दोस्त ने मीडिया पोर्टल को बताया कि श्रॉफ को फुटबॉल खेलना पसंद है और वो हर रविवार शाम 5 से 7 बजे के बीच पुष्पा नरसी ग्राउंड में आते हैं। वो किसी भी रविवार को फुटबॉल खेलना छोड़ते नहीं हैं।

18 अक्टूबर की सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

हमले वाले दिन की बात करें तो उस दिन के सीसीटीवी फुटेज में नजर आता है कि हमलावर साढ़े 4 बजे के करीब ग्राउंड के पास आ गए थे और वो बार-बार गेट से अंदर झांक कर देख रहे थे कि एक्टर वहां पर हैं या नहीं। पुलिस का मानना है कि और लोग भी हो सकते हैं जो टाइगर श्रॉफ की मूवमेंट पर नजर रख रहे होंगे ताकि शूटर्स को अलर्ट किया जा सके। टाइगर शाम 7 बजे दिखे और उसी वक्त हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसा दीं। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों का इरादा टाइगर श्रॉफ और उनके ड्राइवर को मारने का था।

दोस्तों को लगा पटाखों की आवाज आ रही है

टाइगर श्रॉफ के दोस्त ने बताया कि उस वक्त जब गोलियों की आवाज आई तो ग्राउंड पर मौजूद लोगों को लगा कि पटाखों की आवाज है। गोलीबारी होने से कुछ वक्त पहले ही टीम के एक सदस्य ने दूसरे सदस्य का जन्मदिन मनाने के लिए पटाखे फोड़े थे।

हालांकि, गोलियां चलने के कुछ देर बाद ही लोग चिल्लाने लगे कि दो लोगों ने टाइगर पर गोलियां चलाई हैं और उनके ड्राइवर को चोट आई है। दोस्त ने बताया कि वो ये सुनते ही बाहर भागे और उन्होंने टाइगर को ड्राइवर सीट पर बैठते देखा और गाड़ी लेकर वहां से निकल गए।

ड्राइवर की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर

ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दायर की है। टाइगर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी थी। उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। फिरदौस करीब 28 साल से श्रॉफ परिवार के साथ काम कर रहे हैं। एफआईआर में कहा गया है कि जैसे ही फिरदौस ने टाइगर को BMW में बैठाकर कार निकाली और गेट से निकलने के बाद बाएं मुड़े, दो लोगों ने गाड़ी पर गोलियां चलाना शुरू कर दीं। गाड़ी पर गोलियां सामने से और बाएं तरफ से लीं। वहीं, तीसरा हमलावर मोटरसाइकल पर बैठा था और उस मोटरसाइकल पर बैठकर तीनों हमलावर वहां से फरार हो गए।

टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर ने पुलिस को हमलावरों का हुलिया भी बताया और ये भी बताया कि वो क्या पहने थे। फिरदौस के मुताबिक, गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स ने सफेद जूते और काली पैंट पहनी थी। उसमें से एक शूटर ने फ्लोरल शर्ट पहनी थी। वहीं, दूसरे ने हल्के नीले रंग की पूरी आस्तीन की शर्ट पहनी थी। वहीं, बाइक पर बैठे शख्स ने चॉकलेटी और सफेद रंग की धारीदार टी-शर्ट पहनी थी और ग्रे रंग की पैंट पहनी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN