Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बड़ा गेम प्लान कर रहे हैं नमित मल्होत्रा, रामायण के बाद आएंगी...

बड़ा गेम प्लान कर रहे हैं नमित मल्होत्रा, रामायण के बाद आएंगी ‘जटायू’ और ‘हनुमान’ पर फिल्में

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/Movies_to_Release_after_Ramayana_1792479293129_7uC7_1792479308469_MYGI_1443a54b-bdf1-4e78-b472-247a14f49be6_TQEa.png

रामायण मूवी से जुड़े एक इवेंट में मेकर्स ने अपना विजन रिवील करते हुए सबके होश उड़ा दिए हैं। रामायण पार्ट-1 और पार्ट-2 के बाद चीजें यहीं नहीं रुकने वाली हैं।

रामायण पार्ट-2 के बाद मेकर्स रुकने वाले नहीं हैं, नमित मल्होत्रा का विजन काफी बड़ा है। (Image: AI)

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में सनी देओल सरप्राइज फैक्टर बने हुए हैं। फिल्म से रणबीर कपूर (राम), सई पल्लवी (सीता), यश (रावण) और अन्य किरदारों के लुक भी रिलीज किए जा चुके हैं, लेकिन सनी देओल का लुक सीक्रेट रखा गया है। फिल्म में सनी देओल हनुमान जी का रोल प्ले करते नजर आएंगे और अब खबर है कि सनी देओल को लेकर नमित मल्होत्रा एक अलग फिल्म भी प्लान कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा का विजन काफी बड़ा है, वह सिर्फ ‘रामायण’ तक नहीं रुकने वाले हैं। इसके बाद वह उन किरदारों को लेकर अलग फिल्में प्लान कर रहे हैं, जिनकी कहानी अभी तक लोगों के लिए अनसुनी रही है।

यहीं नहीं रुकने वाली है रामायण की कहानी

हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट में ‘रामायण’ मूवी से सनी देओल का हनुमान जी वाला लुक रिवील किया गया। इसके अलावा मेकर्स ने इसी इवेंट में एक और शॉकिंग ऐलान करते हुए बताया कि ‘रामायण : पार्ट-2’ के बाद चीजें यहीं नहीं रुकने वाली हैं। मेकर्स ने कई स्पिन ऑफ मूवी प्लान की हैं। तकरीबन 4 हजार करोड़ रुपये की लागत में बन रही फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रामायण-2 के बाद उनकी अपकमिंग अन्य फिल्मों के पोस्टर्स रिलीज किए और बताया कि असल में यह हमारे सफर की बस शुरुआत भर है।

इन किरदारों पर आएंगी अलग फिल्में?

रामायण पार्ट-2 के बाद मेकर्स ‘अंगद’, ‘हनुमान’, ‘जटायू’, ‘इंद्रजीत’ और ‘शूर्पनखा’ पर अलग फिल्में प्लान कर रहे हैं। हर किरदार की कहानी लोगों ने ‘रामायण’ मूवी में तो सुनी है, लेकिन उनकी अपनी कहानी क्या है? नई पीढ़ी इससे काफी हद तक अछूती रह जा रही है। इसके अलावा क्योंकि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल लेवल पर भुनाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए यह भारत के टूरिज्म, फिल्म इंडस्ट्री और अन्य पहलुओं पर भी काफी बड़ा गेम साबित हो सकती है। एक यूजर ने इवेंट की झलकियां लीक करते हुए लिखा- भाई साहब, नमित बहुत बड़ा गेम खेलने की सोच रहा है।

यह तो सिर्फ एक शुरुआत भर है

इवेंट में नमित मल्होत्रा ने कहा, “हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम यहीं पर नहीं रुकें। हमारा आइडिया ‘रामायण’ पर सिर्फ एक या दो फिल्में बनाकर रुक जाने का नहीं है। बल्कि यह तो हमारे सफर की शुरुआत है।” प्रोड्यूसर नमित ने बताया कि टीम ने एक वीडियो तैयार किया है, जिसे अभी तक पब्लिकली नहीं दिखाया गया है। हनुमान के किरदार में सनी देओल का लुक और इसके बाद आने वाली फिल्मों के टीजर भी अभी कतार में हैं। हालांकि अभी मेकर्स ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि स्पिन ऑफ प्रोजेक्ट फिल्में होंगी या फिर वेब सीरीज, लेकिन मानकर चला जा रहा है कि ये सभी बिग स्क्रीन प्रोजेक्ट हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN