Home rss business hindi 8वें वेतन आयोग में 3.8 फिटमेंट पर चर्चा तेज, सैलरी में 140%...

8वें वेतन आयोग में 3.8 फिटमेंट पर चर्चा तेज, सैलरी में 140% तक उछाल?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • मुंबई बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सरकारी कर्मचारी यूनियनों की उस मांग पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें वेतन और पेंशन को 3.8 के फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल करके संशोधित करने की बात कही गई है

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित 8वां वेतन आयोग एक्शन मोड में है। वेतन आयोग की ओर से लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी में एक बैठक मुंबई में होने वली है। वेतन आयोग की लगभग हर बैठक में केंद्रीय सरकारी कर्मचारी यूनियंस 3 से ज्यादा के ‘फिटमेंट फैक्टर’ की मांग कर रहे हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिन तक चलने वाली मुंबई बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सरकारी कर्मचारी यूनियनों की उस मांग पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें वेतन और पेंशन को 3.8 के फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल करके संशोधित करने की बात कही गई है। कर्मचारी संगठनों की मांग के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर को गणना के आधार पर वास्तविक वेतन वृद्धि करीब 140 फीसदी बैठती है। बता दें कि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग ने 2.57 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की थी।

दो तरह से काम करता है फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर दो तरह से काम करता है। दरअसल, यह जमा हुए महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन (बेसिक पे) में मिला देता है। इसके अलावा, जो भी बढ़ोतरी होती है उसे ही वेतन में वास्तविक वृद्धि माना जाता है। 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से यह बात स्पष्ट हो जाती है।

रिपोर्ट के मुताबक 2.57 के फिटमेंट फैक्टर में से 2.25 का इस्तेमाल केवल उस समय जमा हुए 125% महंगाई भत्ते (DA) को शामिल करने के लिए किया गया था। हालांकि, असल बढ़ोतरी काफी कम यानी 14.3% रही। वेतन आयोगों के इतिहास में यह अब तक की सबसे कम वास्तविक वेतन वृद्धि थी। बता दें कि तीसरे वेतन आयोग ने 20.6% की वृद्धि की थी। वहीं, चौथे वेतन आयोग में 27.6%, पांचवें में 31% और छठे वेतन आयोग में 54% की भारी वृद्धि हुई थी।

3.833 के फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से 60 फीसदी की दर से DA मिल रहा है। अगर कर्मचारी संगठनों की मांग के मुताबिक 3.833 फिटमेंट फैक्टर को गणना के आधार पर वास्तविक वेतन वृद्धि करीब 140 फीसदी बैठती है। यह 7वें वेतन आयोग के तहत मिली 14.3 फीसदी की वास्तविक बढ़ोतरी से लगभग दस गुना अधिक है।

हालांकि, अनुमान जताया गया है कि जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो DA बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। इस स्थिति में फिटमेंट फैक्टर के जरिए निकलने वाली वास्तविक वेतन वृद्धि की गणना पर असर पड़ेगा।

उदाहरण से समझें

लेवल 1 के कर्मचारी के उदाहरण से समझना हो तो वर्तमान में इनका मूल वेतन 18,000 रुपये है और इसके साथ 10,800 रुपये महंगाई भत्ता (DA) मिलता है। यदि नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के कर्मचारी पक्ष द्वारा 3.833 के फिटमेंट फैक्टर की मांग मान ली जाती है तो मूल वेतन बढ़कर 69,000 रुपये हो जाएगा। हालांकि, यह ध्यान रखना चाहिए कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले महंगाई भत्ते (DA) में कम से कम दो से तीन बार संशोधन किया जाएगा। ऐसे में वेतन का गणित बदल भी सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN