Home rss business hindi बड़ा मुनाफा दे सकता है नायका का शेयर, ब्रोकरेज ने कहा-लॉन्ग टर्म...

बड़ा मुनाफा दे सकता है नायका का शेयर, ब्रोकरेज ने कहा-लॉन्ग टर्म के लिए खरीदो

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • नायका शेयर की कीमत पर बात करें तो यह सोमवार को 337 रुपये का था
  • हालांकि, ब्रोकरेज का अनुमान है कि शेयर लॉन्ग टर्म में 400 रुपये तक जा सकता है

Nykaa share price: बीते सोमवार को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नायका (Nykaa) की पैरेट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयर बिकवाली मोड में थे लेकिन इसके फ्यूचर को लेकर ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने पॉजिटिव बात कही है। आनंद राठी ने नायका के शेयरों पर कवरेज शुरू किया है। इसके साथ ही लंबी अवधि के लिए ‘खरीदें’ (buy) की रेटिंग दी है।

शेयर की कीमत और टारगेट प्राइस

नायका शेयर की कीमत पर बात करें तो यह सोमवार को 337 रुपये का था। बीएसई पर यह 2.09% टूटकर बंद हुआ था। वहीं, मंगलवार को दशहरा के कारण शेयर बाजार बंद था। इस बीच, ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस ₹400 तय किया है। शेयर के 52 हफ्ते के हाई की बात करें तो 351 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो 218.75 रुपये है।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

नायका शेयर को लेकर ब्रोकरेज आनंद राठी ने एक नोट में कहा, “हमने नायका पर बाय रेटिंग और ₹400 के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है। इसके लिए हमने FY29e के EBITDA का 50 गुना वैल्यूएशन रखा है। हमारा मानना ​​है कि लंबी अवधि में ग्रोथ की बड़ी संभावनाओं, अपनी कैटेगरी में लीडरशिप और मुख्य सेगमेंट में मार्जिन बढ़ने की क्षमता को देखते हुए नायका को अपने रिटेल क्षेत्र के अन्य शेयरों की तुलना में प्रीमियम वैल्यूएशन पर ट्रेड करना चाहिए।”

नायका को लेकर ब्रोकरेज ने कहा कि लिस्टिंग के बाद दो साल तक उतार-चढ़ाव, धीमी ग्रोथ और फैशन बिजनेस में लगातार मार्जिन के दबाव का सामना करने के बाद FY26 में शानदार वापसी की है। कंपनी ने लगभग 1 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू हासिल किया है।

बता दें कि बीते दिनों नायका ने बताया कि FY27 की सितंबर तिमाही के दौरान उसका कुल कारोबार मजबूत हुआ है। वहीं, NSV (नेट सेल्स वैल्यू) में 30% के वृद्धि की उम्मीद है। नायका ने बताया कि उसके ओमनीचैनल ब्यूटी बिजनेस को नए ग्राहकों के जुड़ने और मौजूदा ग्राहकों के बार-बार खरीदारी करने से फायदा मिल रहा है। इस तिमाही में कंपनी ने 14 नए स्टोर खोले, जिससे 30 सितंबर 2026 तक इसके कुल स्टोरों की संख्या 338 हो गई।

नायका के शेयर का परफॉर्मेंस

नायका के शेयरों ने मिड से लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले एक हफ्ते में शेयर में 0.40% की गिरावट आई है जबकि पिछले एक महीने में इसमें 1.35% की तेजी देखी गई है। इससे पता चलता है कि शॉर्ट टर्म में शेयर की चाल काफी हद तक स्थिर रही है। साल की शुरुआत से अब तक (YTD) नायका के शेयरों में 26.68% की तेजी आई है जबकि पिछले एक साल में यह स्टॉक 30.75% ऊपर चढ़ा है। पिछले तीन वर्षों में, नायका के शेयरों में 133.87% की उछाल आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN