Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- बीते दिनों टाइटन बायोटेक ने 1:4 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है
- इस मल्टीबैगर स्टॉक के लिए बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर 2026 तय की गई है
Titan Biotech share: स्पेशलिटी केमिकल कारोबार से जुड़ी कंपनी टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयर आपके पोर्टफोलियो में है तो ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल, यह कंपनी बोनस शेयर बांटने वाली है। इसके लिए पात्र शेयरधारकों की सूची तय करने को रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर है। ऐसे में कंपनी के शेयर में हलचल की उम्मीद है। आइए डिटेल जान लेते हैं।
बोनस शेयर से जुड़ी खबर
बीते दिनों टाइटन बायोटेक ने 1:4 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि कंपनी के पात्र शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर चार शेयरों पर एक बोनस शेयर मिलेगा। इस मल्टीबैगर स्टॉक के लिए बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर 2026 तय की गई है और उस दिन यह ‘एक्स-बोनस’ (ex-bonus) पर ट्रेड करेगा। इसलिए, जो लोग 1:4 बोनस शेयर का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके पास टाइटन बायोटेक के शेयर खरीदने के लिए इस हफ्ते केवल दो दिन, बुधवार और गुरुवार का समय है। कंपनी ने बोनस इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट के लिए सोमवार, 26 अक्टूबर की तारीख तय की है।
BSE फाइलिंग के अनुसार, अलॉटमेंट की तारीख के अगले दिन यानी मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 से ये बोनस इक्विटी शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। हाल ही में टाइटन बायोटेक ने डिविडेंड का भी तोहफा दिया है। 2010 के बाद से, इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 2012 और 2019 को छोड़कर, हर साल अपने पात्र शेयरधारकों के लिए नकद इनाम (कैश रिवॉर्ड) की घोषणा की है। पिछली बार, डिविडेंड भुगतान के लिए एक्स-डेट 22 सितंबर 2026 थी।
टाइटन बायोटेक शेयर प्राइस हिस्ट्री
टाइटन बायोटेक उन मल्टीबैगर शेयरों में से एक है, जो पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में यह मल्टीबैगर शेयर लगभग 61 रुपये से बढ़कर 408.50 रुपये तक पहुंच गया है।
इसका मतलब है कि लॉन्ग-टर्म वाले निवेशकों को 550% से अधिक का रिटर्न मिला होगा। पिछले एक साल में, टाइटन बायोटेक के शेयर की कीमत में 65% की बढ़ोतरी हुई है जबकि YTD (साल की शुरुआत से अब तक) आधार पर इसने 90% से अधिक का रिटर्न दिया है।
फरवरी 2026 में हुआ था 1:5 स्टॉक स्प्लिट
बता दें कि टाइटन बायोटेक ने इस साल शेयर स्प्लिट भी किया था। कंपनी के शेयर 20 फरवरी 2026 को 1:5 स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-स्प्लिट ट्रेड हुए थे। स्टॉक स्प्लिट के तहत शेयरों की संख्या बढ़ती है और प्रति शेयर कीमत उसी अनुपात में समायोजित होती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




