Home rss business hindi सरकारी बैंक के शेयर में बुधवार को होगी हलचल? 21 रुपये पर...

सरकारी बैंक के शेयर में बुधवार को होगी हलचल? 21 रुपये पर कर रहा ट्रेड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सितंबर तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 40 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये रहा
  • अब बुधवार की ट्रेडिंग में शेयर में हलचल की उम्मीद की जा रही है

Punjab & Sind Bank share: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयर बुधवार को फोकस में रहने वाले हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी के मुनाफे में बड़ा उछाल आया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 40 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। बैंक ने कहा कि बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसने 295 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

बैंक की कुल आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर 3,747 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,373 करोड़ रुपये थी। ब्याज आय चालू वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही में बढ़कर 3,394 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 2,999 करोड़ रुपये थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 22 प्रतिशत बढ़कर 1,161 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 950 करोड़ रुपये थी।

तिमाही में बैंक का परिचालन लाभ भी 22.3 प्रतिशत बढ़कर 617 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 505 करोड़ रुपये था। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रॉस एनपीए घटकर कुल ऋण के 2.09 प्रतिशत पर आ गई, जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2.92 प्रतिशत थी। नेट एनपीए यानी फंसा कर्ज भी घटकर 0.61 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.83 प्रतिशत था।

शेयर की कीमत

बीते सोमवार को बैंक के शेयर की कीमत 21 रुपये के स्तर पर थी। एक दिन पहले के मुकाबले बीएसई पर यह शेयर निगेटिव जोन में बंद हुआ। वहीं, मंगलवार को दशहरा की वजह से शेयर बाजार बंद था। इसलिए अब बुधवार की ट्रेडिंग में शेयर में हलचल की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 32.47 रुपये और 52 हफ्ते का लो 20.46 रुपये है।

पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 93.85 फीसदी हिस्सेदारी है। यह हिस्सेदारी 6,65,90,51,093 शेयर के बराबर है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स में जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के पास 1.33 फीसदी हिस्सेदारी या 9,41,38,232 शेयर हैं। इसके अलावा, पंजाब एंड सिंध में 11 बैंकों ने भी दांव लगाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN