Home LIFESTYLE NEWS HINDI शेविंग करते हैं? ऐसे ब्लेड वाले रेजर भूलकर भी यूज ना करें,...

शेविंग करते हैं? ऐसे ब्लेड वाले रेजर भूलकर भी यूज ना करें, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए 4 बड़े नुकसान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेविंग करना पुरुषों के ग्रूमिंग रूटीन का अहम हिस्सा होता है। लेकिन शेविंग करते हुए गलत तरीके के रेजर का इस्तेमाल भारी पड़ सकता है। भले ही इसके नुकसान तुरंत नजर ना आएं, लेकिन डॉक्टर के मुताबिक ये आपकी स्किन को धीरे-धीरे डैमेज करने का काम कर सकता है।

शेविंग करना पुरुषों के ग्रूमिंग रूटीन का अहम हिस्सा है। ज्यादातर पुरुष या तो रोज या फिर दो-तीन दिनों के अंतराल पर अपनी दाढ़ी जरूर बनाते हैं, जिसके लिए रेजर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कई बार पैसे बचाने के चक्कर में या जल्दीबाजी में वो पुराने या जंग लगे ब्लेड का इस्तेमाल कर लेते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। आपको शायद इसके साइड इफेक्ट्स तुरंत नजर ना आएं, लेकिन ऐसा करना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बोर्ड सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ मैत्रेयी राजेंद्रन बताती हैं कि अगर आप शेविंग के लिए पुराने या जंग लगे ब्लेड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो पिगमेंटेशन, इनग्रोन हेयर, रेजर बर्न और त्वचा में इन्फेक्शन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए विस्तार में जानते हैं क्यों ऐसे ब्लेड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

माइक्रो-टियर्स और डार्क पैचेज हो सकते हैं

डॉक्टर बताती हैं कि जब आप पुराने, जंग लगे ब्लेड और रेजर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा में बार-बार घर्षण होता है। इस वजह से स्किन पर माइक्रो-टियर्स यानी छोटे-छोटे कट होने लगते हैं, जो आंखों से दिखाई तो नहीं देते। लेकिन इनकी वजह से स्किन का बैरियर कमजोर पड़ने लगता है। यही वजह है कि फेस पर डार्क पैच और पिगमेंटेशन भी डेवलप होने लगती है।

इनग्रोन हेयर की समस्या बढ़ सकती है

पुराने रेजर या ब्लेड से बाल हटाने में परेशानी होती है। इसलिए कई बार लोग एक ही जगह पर बार-बार रेजर चलाते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि इस वजह से कई लोगों में इनग्रोन हेयर की समस्या होने लगती है। इनग्रोन हेयर में बाल अंदर की तरफ बढ़ने लगते हैं, जो पिंपल की तरह दिखाई देते हैं। इस वजह से कई बार जलन, लालिमा और खुजली की समस्या भी हो सकती है।

गंभीर रेजर बर्न की शिकायत हो सकती है

खराब ब्लेड की वजह से जब आप एक ही जगह पर दबाव लगाते हुए रेजर का इस्तेमाल करते हैं, तो स्किन की लेयर डैमेज हो सकती है। इस वजह से चेहरे पर छोटे-छोटे दाने, रेडनेस, खुजली, जलन जैसी समस्याएँ नजर आ सकती हैं, जो रेजर बर्न होने का संकेत है।

इन्फेक्शन और स्किन को डैमेज कर सकता है

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि अगर एक इस्तेमाल के बाद आप शेविंग ब्लेड और रेजर को ठीक से स्टोर नहीं करते हैं, तो त्वचा में इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। खासकर अगर ब्लेड पर जंग लग गया है, तो ये स्किन को काफी ज्यादा डैमेज भी कर सकता है। इसलिए शेविंग के बाद हमेशा रेजर को अच्छे से स्टोर करें और जंग लगने या ब्लेड के खराब हो जाने के बाद बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें।

शेविंग करते हुए इन बातों का ध्यान रखें

  • हमेशा साफ, तेज और और अच्छे रेजर का इस्तेमाल करें।
  • घर्षण को कम करने के लिए आप शेविंग क्रीम या जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रेजर का इस्तेमाल करने के बाद इसे साफ और सूखी जगह पर स्टोर करें।
  • किसी दूसरे के साथ अपना रेजर साझा करने से बचें।
  • शेविंग के बाद चेहरे पर एक सूदिंग मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करें।
  • पुराने रेजर या ब्लेड को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बचें।

नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN