Home LIFESTYLE NEWS HINDI ‘सक्सेस में सिर्फ कॉमा होता है’… सफलता पाने के लिए टाइगर श्रॉफ...

‘सक्सेस में सिर्फ कॉमा होता है’… सफलता पाने के लिए टाइगर श्रॉफ की 6 मोटिवेशनल बातें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर टाइगर श्रॉफ सफल अभिनेता और मार्शल आर्ट्स मास्टर हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ सफलता हासिल की है। चलिए उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स आपको पढ़ाते हैं, जिससे आपको प्रेरणा मिलेगी।

पिछले दिनों एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ और उसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल टाइगर बिल्कुल सुरक्षित हैं लेकिन आज हम उनके ऊपर हुए हमले या फिल्मी करियर के बारे में बात करने नहीं जा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ अच्छे अभिनेता हैं और वह फिल्मों में अपने स्टंट भी खुद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं वह इसके लिए हर दिन मेहनत करते हैं। टाइगर का मानना है कि अगर आपको कोई चीज हासिल करनी है, तो उसके लिए हर दिन कोशिश करनी पड़ेगी और लगातार मेहनत भी। बिना मेहनत, अनुशासन के आपको कभी सफलता नहीं मिलेगी। टाइगर श्रॉफ ने अपनी पहली कमाई माता-पिता के हाथों में रखी थी और वह परिवार को ही अपना सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं। आज हम आपको टाइगर श्रॉफ की कुछ प्रेरणादायक बातें बताने जा रहे हैं, जो आपको भी सफलता का सही रास्ता दिखाएंगी।

1. सक्सेस में सिर्फ कॉमा होता है

टाइगर श्रॉफ का कहना है कि सक्सेस में सिर्फ कॉमा होता है, कोई फुल स्टॉप नहीं होता। उनका मानना है कि आपको किसी भी चीज में सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार सफल होना चाहिए। अगर आप किसी कोशिश में हार रहे हैं, तब भी फिर से ट्राई करें और सफलता हासिल करें।

2. मौत के साथ बंद होगा सीखना

टाइगर श्रॉफ का कहना है कि जिंदगी के आखिरी दम तक कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए। सीखना सिर्फ मौत के साथ ही बंद होना चाहिए। जब आप सीखते रहते हैं, तो हमेशा आपके अंदर कुछ नया करने की चाहत रहती है। अगर आप कुछ सीखेंगे नहीं तो जिंदगी में बोर होने लगेंगे।

3. थकने पर रुकना नहीं बस आराम करना

अगर किसी काम को करते हुए आप थकान महसूस करने लगो तो वहां उस काम को छोड़ना नहीं। बस थोड़ी देर रुककर आराम कर लेना और फिर से उस काम को करने के लिए जुट जाना। टाइगर कहते हैं कि जब आप थक चुके हो, तब आपको गिव-अप करने की जरूरत नहीं है। बल्कि आराम करने की जरूरत है।

4. जीवन में अनुशासन ही सब कुछ है

टाइगर ने स्टंट के लिए जो बॉडी बनाई है और मार्शल आर्ट्स में जो मास्टरी हासिल की है, वह बिना अनुशासन के नहीं हो पाता। टाइगर का मानना है कि जिंदगी में बिना अनुशासन के आप कुछ भी नहीं पा सकते। सपनों को हासिल करने के लिए खुद अनुशासन में रहना सबसे जरूरी चीज है। अगर आपको सफल होना है, तो अनुशासन में रहिए।

5. कभी हार न मानने का रवैया और दृढ़ता

टाइगर ने बताया था कि उन्होंने कभी हार ना मानना और दृढ़ता के साथ डटे रहना सीखा है। इस बात को वह जिंदगी में हमेशा याद रखते हैं। जब आप किसी चीज को लेकर टिके रहते हैं, तो वह आपको जरूर मिलती है।

6. सेटबैक मजबूत होकर लौटने का मौका है

टाइगर श्रॉफ कहते हैं कि मुश्किलें और चुनौतियां आपको खुद के बारे में सोचने और आगे बढ़ने के लिए मजबूर करती हैं। हर बार गिरना मजबूत होकर उठने का मौका देता है। अगर आप इनसे हारकर बैठ जाओगे तो कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN