Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान…टाइगर श्रॉफ के शूटर्स के निशाने...

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान…टाइगर श्रॉफ के शूटर्स के निशाने पर थे ये स्टार्स?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/tiger_amitabh_aamir_akshay_1792568265496_KgVB_1792568269510_U21q_a2a76de3-81b1-4c0f-89dd-d6c680d076e9_7Vvv.png

टाइगर श्रॉफ पर हुए अटैक के मामले में अब एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शूटर्स ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घर की भी रेकी की थी। 

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डर का माहौल बना दिया है। इस केस में पुलिस की जांच जारी है और एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले हमलावरों ने सलमान खान समेत और भी कई बड़े एक्टर्स पर निगरानी रखी थी।

शूटरों के निशाने पर थे ये सितारे?

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के केस के आरोपियों ने अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और आमिर खान पर भी निगरानी रखी थी। हालांकि, शूटर्स को लगा कि इन तीनों सितारों की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है। इसके बाद उन शूटर्स ने टाइगर श्रॉफ पर हमला करने का प्लान बनाया। टाइगर श्रॉफ के केस के तहत मुंबई पुलिस उन जगहों की जांच कर रही थी जहां टाइगर श्रॉफ पर हमला करने से पहले ये शूटर्स गए थे। मुंबई क्राम ब्रांच का मानना है कि टाइगर श्रॉफ हमलावरों के लिए ओरिजनल टारगेट नहीं थे।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ केस: ट्रेन पकड़ने के लिए सूरत रेलवे स्टेशन पर भागते दिखे हमलावर, CCTV फुटेज जारी

सलमान खान पर भी था शूटरों का निशाना

बता दें, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान के साथ-साथ सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वालों ने सलमान खान के घर के बाहर भी रेकी की थी।

क्यों सलमान खान से है लॉरेंस बिश्नोई का विवाद?

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान का विवाद काफी पुराना है। दरअसल, सलमान खान का नाम काला हिरण शिकार केस में आया था। बिश्नोई समाज काले हिरण को पूजता है। ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई ने मांग रखी थी कि सलमान खान पब्लिक में आकर माफी मांगें।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की टीम का पहला बयान; ‘कोई इस घटना…’

रोहित शेट्टी के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को पहले धमकियां मिल चुकी हैं। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी की घटना भी हो चुकी है। इस बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। सलमान खान के अलावा रोहित शेट्टी को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। उनके घर पर भी फायरिंग हुई थी।

कोटा से मुंबई लाए गए हैं तीनों आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को राजस्थान, कोटा से गिरफ्तार किया गया था। आज बुधवार को इन तीनों आरोपियों को मुंबई लाया गया। मेडिकल जांच के बाद इन तीनों आरोपियों को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के ऑफिस में पूछताछ के लिए ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: सलमान खान पर चलने वाली थीं गोलियां? टाइगर श्रॉफ पर अटैक से पहले शूटर्स ने की थी ‘भाईजान’ के घर की रेकी

आरोपियों की ओर से पेश हो रहे वकील अजिंक्य मिरगल मधुकर ने ANI को बताया कि राजस्थान से सीधा इन आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए लेकर जाया गया। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है और सुबह वो लोग कोर्ट के सामने पेश किए जाएंगे।

टाइगर श्रॉफ पर कब हुआ था हमला?

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर यानी रविवार की शाम 7 बजे हमला हुआ था। टाइगर श्रॉफ जैसे ही फुटबॉल खेलकर अपनी गाड़ी में बैठकर ग्राउंड से निकले, उनके गाड़ी पर दो हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। वहीं, तीसरा आरोपी वहीं मोटरसाइकल पर बैठा था। गोलियां बरसाने के बाद ये तीनों उसी मोटरसाइकल पर बैठकर वहां से फरार हो हए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN