Home LIFESTYLE NEWS HINDI 5 मिनट में डार्क करें मेहंदी का रंग! चूने में ये 1...

5 मिनट में डार्क करें मेहंदी का रंग! चूने में ये 1 चीज मिलाकर बनाएं पेस्ट, करवाचौथ पर काम आएगा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घर में कोई भी शादी-त्योहार हो, महिलाओं को हाथों में मेहंदी लगाने का खूब शौक होता है। अब तो वैसे भी करवाचौथ का त्योहार आने वाला है, इस दिन तो सुहागिनें अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। वैसे मेहंदी तभी सुंदर लगती है, जब इसका रंग भी गहरा आए। हालांकि कई बार हाथों में इसका रंग ठीक से चढ़ता नहीं है और मेहंदी फीकी-फीकी लगती है। ऐसे में कई नुस्खे बताए जाते हैं, जिनमें से एक है हाथों पर चूने का घोल लगाना। अगर मेहंदी लगाने के बाद उसका रंग हल्का आया है, तो पान की दुकान पर मिलने वाले चूने से इंस्टेंट गाढ़ा किया जा सकता है। कभी भी मेहंदी लगा रही हों, तो ये हैक आपके बड़े काम आ सकता है। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं चूने से मेहंदी का रंग डार्क कैसे किया जाता है।

डार्क मेहंदी के लिए चूने का इस्तेमाल कैसे करें?

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए चूने का इस्तेमाल दादी-नानी के टाइम से किया जा रहा है। चूना पाउडर आपको आसानी से किसी भी पान की दुकान या किराना स्टोर पर मिल जाएगा। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा चूना पाउडर लें और सरसों के तेल के साथ मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार कर लें।

कैसे और कब लगाना है मेहंदी पर चूने का पेस्ट?

चूने का पेस्ट मेंहदी हटाने के बाद लगाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले अपनी मेंहदी को रिमूव कर दें। इस दौरान आपको हाथों पर पानी बिल्कुल भी नहीं लगने देना है। अब चूने की एक पतली सी लेयर हाथों पर अप्लाई करें। इसे लगभग 5 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। फिर किसी कपड़े या टिश्यू पेपर की मदद से अच्छी तरह हटा दें। इस दौरान आप किसी तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, ताकि चूना हटाने में आसानी हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN