Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Upcoming Releases: इन 10 फिल्मों और सीरीज का फैंस को बेसब्री से...

Upcoming Releases: इन 10 फिल्मों और सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार, 23 अक्टूबर को तीन फिल्मों में होगी भिड़ंत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/cinema_imdb_1792575256692_nHag_1792575260382_cBby_ff967c09-465e-487f-96cc-e8d29fa6a42f_irNL.png

IMDb Top 10: आने वाले महीनों में कुछ शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इनमें से फैंस को किन 10 फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार है, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। साथ ही, इन फिल्मों की रिलीज डेट भी हम आपको बता रहे हैं। 

दृश्यम 3, जेलर 2 और रणबाली जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। अब कुछ और शानदार फिल्में और सीरीज सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में से फैंस को किन 10 फिल्मों का सबसे ज्यादा इंतजार है, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इन फिल्मों के नाम के साथ-साथ हम आपको फिल्म की रिलीज डेट भी बता रहे हैं।

1.रामायण

रिलीज डेट: 5 नवंबर

फिल्म के बारे में: लिस्ट में सबसे टॉप पर रणबीर कपूर की रामायण है। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। रामायण की टिकट बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: गलती से भी पति के साथ ना देखें यह सीरीज, पतियों से छुटकारा पाने की है सबसे खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

2.ओम: चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड

रिलीज डेट: 20 नवंबर

फिल्म के बारे में: ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी। फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये एक तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी तिरुवन्नामलाई के जंगलों में लाल चंदन की अवैध तस्करी के इर्द-गिर्द घूमेगी।

3. तारी मारी लगानियो

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

फिल्म के बारे में: ये एक गुजराती कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को शैलेश रहाणे और सुधीर खरवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी कॉलेज लाइफ और पारिवारिक रिश्तों के खूबसूरत बॉन्ड को एक्सप्लोर करती नजर आएगी।

ये भी पढ़ें: 19 से 25 अक्टूबर के बीच रिलीज हो रहीं 14 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 6

4. उड़ाता तीर

रिलीज डेट: 23 अक्टूबर

फिल्म के बारे में: आयुष्मान खुराना की ये फिल्म एक कॉमेडी स्पाई फिल्म होगी। फिल्म को आकाश कौशिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ रघुबीर यादव, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर और सारा अली खान जैसे कलाकार नजर आएंगे।

5. पहला प्यार दूसरी बार

रिलीज डेट: 23 अक्टूबर

फिल्म के बारे में: फिल्म को अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। फिल्म की कहानी दोस्ती, ब्रेकअप और रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमने वाली है।

6. फौजी

रिलीज डेट: 3 दिसंबर

फिल्म के बारे में: फिल्म को हनु राघवपुडी ने डायरेक्ट किया है। ये एक एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म होगी। प्रभास, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार ‘द पैराडाइज’, जानें- कब और कहां देख पाएंगे नानी की मूवी?

7. अक्का

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

सीरीज के बारे में: अक्का एक क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स सीरीज है। सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज की कहानी एक ऐसे शहर की कहानी को दिखाएगी जहां महिला गैंगस्टर्स का राज चलता है। फिल्म को धर्मराज शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

8. गनमास्टर जी9

रिलीज डेट: 27 नवंबर

फिल्म के बारे में: ये एक एक्शन रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इमरान हाशमी फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है। इमरान हाशमी के साथ फिल्म में जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी।

9. बैचलर पार्टी डी’यूक्स

रिलीज डेट: 19 नवंबर

फिल्म के बारे में: ये एक मलयालम एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। ये साल 2012 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बैचलर पार्टी’ की सीक्वल है। फिल्म को अमल नीरद ने डायरेक्ट किया है।

10. धूड़

रिलीज डेट: 23 अक्टूबर

फिल्म के बारे में: ये एक राजस्थानी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को आनंद सिंह चौहान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यशपाल शर्मा, अलका अमीन, भवानी सिंह चौहान, विवेक पाराशर, प्रवीण चौधरी और वार्णिका त्यागी जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये पहली राजस्थानी फिल्म है जो पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN