Home rss world hindi एलन मस्क ने झूठ बोला? यूक्रेन में स्टारलिंक की स्पीड घटाने के...

एलन मस्क ने झूठ बोला? यूक्रेन में स्टारलिंक की स्पीड घटाने के पीछे किसका है हाथ… इस पोस्ट के बाद उठे सवाल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूक्रेन के रक्षा मंत्री येवगेनी खमारा पर जवाब देते हुए एलन मस्क ने कहा था कि, ‘स्टारशील्ड सिस्टम का मालिकाना हक अमेरिकी सरकार के पास है और इसका नियंत्रण भी उसी के हाथ में है।  इस सिस्टम की स्पीड या इस्तेमाल पर कोई भी पाबंदी लगाने का फैसला अमेरिकी सेना और आखिर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करते हैं।’

अमेरिकी अरबपति और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के ‘स्टारलिंक’ नेटवर्क को लेकर हैराम करने वाले खुलासा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क ने ही स्टारलिंक नेटवर्क को जानबूझकर धीमा करने का निर्देश दिया था। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों और अन्य लोगों के हवाले से बताया कि मस्क ने यूक्रेन के लिए स्टारलिंक सैटेलाइट सिस्टम की स्पीड कम कर दी। इससे यूक्रेन के ड्रोन की दुश्मन के हमलों से बचाव करने और रूस पर हमले करने वाला सिस्टम पर प्रभाव पड़ा था। वहीं इस रिपोर्ट के बीच अब एलन मस्क का एक पुराना पोस्ट सामने आया है, जिसमें वो स्टारशील्ड और स्टारलिंक के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कही थी ये बात

बता दें कि, 14 अक्तूबर को यूक्रेन के रक्षा मंत्री येवगेनी खमारा ने एक पोस्ट में किया था। इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि, स्टारलिंक की कनेक्टिविटी को 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पर फिर से शुरू किया जा रहा है। यूक्रेन की सुरक्षा के लिए स्टारशील्ड की स्पीड पर लगी पाबंदी को पूरी तरह हटाना बेहद जरूरी है। खमारा ने एलन मस्क को धन्यवाद देते हुए कहा था कि, यूक्रेन को आगे भी उनके लगातार समर्थन की उम्मीद है।

मस्क ने दी ये जानकारी

वहीं यूक्रेन के रक्षा मंत्री येवगेनी खमारा पर जवाब देते हुए एलन मस्क ने 15 अक्तूबर को कहा था कि, स्टारशील्ड सिस्टम का मालिकाना हक अमेरिकी सरकार के पास है और इसका नियंत्रण भी उसी के हाथ में है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम की स्पीड या इस्तेमाल पर कोई भी पाबंदी लगाने का फैसला अमेरिकी सेना और आखिर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करते हैं। वहीं, स्टारलिंक एक व्यावसायिक सैटेलाइट सेवा है, जिसका मालिकाना हक और नियंत्रण स्पेसएक्स के पास है। मस्क के मुताबिक, स्टारलिंक का इस्तेमाल आम लोगों और बचाव कार्यों के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल सैन्य हमलों के लिए नहीं किया जा सकता, क्योंकि किसी व्यावसायिक कंपनी के लिए ऐसी सैन्य कार्रवाई में शामिल होना उचित नहीं होगा।

जानें ट्रंप ने क्या कहा था

बता दें कि, इससे पहेल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में स्टारलिंक की स्पीड कम करने को लेकर साफ कहा था कि, “मैंने ऐसा नहीं किया।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि यह किसी और ने किया था या नहीं। मैंने ऐसा नहीं किया और मुझे नहीं लगता कि एलन मस्क ने भी ऐसा किया था।” वहीं, शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की को पता ही नहीं है कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं। रुबियो ने स्टारलिंक की सेवा में रुकावट को लेकर व्हाइट हाउस की भूमिका से जुड़ी खबरों को भी पूरी तरह गलत बताया।

रुबियो ने कहा, “इसका व्हाइट हाउस से कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “व्हाइट हाउस में किसी ने भी इंटरनेट या उसकी स्पीड धीमी करने का आदेश नहीं दिया, ताकि कुछ ड्रोन इसका इस्तेमाल न कर सकें।” सोमवार को ट्रंप ने फिर संकेत दिया कि उन्हें अब भी नहीं पता कि स्टारलिंक की सेवा में रुकावट के लिए आखिर कौन जिम्मेदार था।

जानकारी के मुताबिक, स्टारलिंक ने एक नया प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत 160 किमी प्रति घंटे से अधिक गति से उड़ने वाले ड्रोन की इंटरनेट कनेक्टिविटी अचानक बंद हो गई। आपको बता दें कि रूस द्वारा किए जाने वाले कुछ ड्रोन हमलों की गति 300 किमी प्रति घंटे से अधिक होती है। स्टारलिंक की इस गति सीमा के कारण यूक्रेनी सेना रूसी ड्रोनों को हवा में ट्रैक करने और मार गिराने में असमर्थ हो गई। उसी रात रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर भारी हमले किए।

अमेरिका ने भी किया था इनकार

इससे पहले अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इस बात से इनकार किया कि अमेरिका ने यूक्रेन की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे सैन्य-ग्रेड ‘स्टारशील्ड’ सैटेलाइट नेटवर्क में कोई कटौती या प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। हेगसेथ ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी सेना ने सैटेलाइट सेवा में कोई बदलाव करने का निर्देश नहीं दिया है।

वहीं कीव पर रूस के लगातार हमलों के बीच, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने स्टारलिंक कनेक्टिविटी में आ रही रुकावटों को लेकर चिंता जताई है। जेलेंस्की ने एलन मस्क पर यूक्रेन की स्टारलिंक तक पहुंच को सीमित करने का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि उन्हें पता था कि वे क्या कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह रात का 1 बज रहा था, (जब) स्पेसएक्स और अमेरिका ने स्टारलिंक को ब्लॉक कर दिया था।’

बता दें कि, ‘स्टारशील्ड’ एक मिलिट्री-ग्रेड सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम है, जिसका स्वामित्व और कंट्रोल अमेरिकी सरकार के पास है। यूक्रेनी सेना टोही और इंटरसेप्टर ड्रोन चलाने, खुफिया जानकारी जुटाने और अन्य सैन्य अभियानों के लिए स्टारलिंक पर निर्भर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN