Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘100 बार पूछना होगा’, शादी के लिए विजय ने रश्मिका के सामने...

‘100 बार पूछना होगा’, शादी के लिए विजय ने रश्मिका के सामने रखी थी ये शर्त, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/vijay_rashmika_22_10_1792630212676_aCdp_1792630216549_ur1Z_bc1ce1ac-44eb-495a-b19d-511911e9fb75_gl8Y.png

कॉफी विद करण सीजन 9 के दूसरे एपिसोड में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मेहमान बनकर पहुंचे। इस एपिसोड में विजय ने कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्हें रेड फॉरेस्ट बताने लगे। 

कॉफी विद करण सीजन 9 के लेटेस्ट एपिसोड में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी शादी और प्रपोजल से जुड़े किस्से सुनाए। इस दौरान रश्मिका ने बताया कि विजय ने उन्हें कहा था कि शादी के लिए उन्हें 100 बार विजय से पूछना होगा। सोशल मीडिया पर इस बातचीत का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोग भड़क गए और विजय को रेड फॉरेस्ट बताने लगे।

ग्रोथ, करियर और पैसों पर था विजय का फोकस

इस एपिसोड में विजय देवरकोंडा ने बताया कि जब तक रश्मिका उनके जीवन में नहीं आई थीं, वो प्यार पर विश्वास नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि उनका सारा फोकस पैसा कमाने, करियर और ग्रोथ पर था। इसके बाद करण ने पूछा कि उन दोनों में से शादी की बात पहले किसने की थी?

रश्मिका ने पूछा था शादी का सवाल

करण जौहर के इस सवाल का जवाब रश्मिका मंदाना ने दिया। उन्होंने बताया कि उन दोनों में शादी की बात उन्होंने की थी। रश्मिका मंदाना ने बताया कि वो और विजय कहीं से वापस आ रहे थे और एयरपोर्ट पर मौजूद थे। वहीं, रश्मिका मंदाना ने विजय से कहा- चलो शादी करते हैं।

विजय ने कहा- 100 बार पूछना होगा

विजय ने बताया कि उन्होंने रश्मिका से कहा कि उन्हें 100 बार शादी के लिए उनसे पूछना होगा। इस पर करण जौहर ने हैरानी से पूछा कि क्या उन्होंने 100 बार पूछा था? रश्मिका ने कहा कि उन्होंने पूरे 1 साल तक हर रोज विजय से शादी के लिए पूछा था।

सोशल मीडिया पर जैसे ही विजय की ये बात वायरल हुई कि उन्होंने रश्मिका से कहा था कि उन्हें शादी के बारे में 100 बार पूछना होगा, सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। उन्होंने विजय के इस व्यवहार को गलत बताया। इतना ही नहीं, कई लोगों ने विजय देवरकोंडा को रेड फॉरेस्ट बताया है।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप पर एक यूजर ने लिखा- सॉरी, मुझे ये बिल्कुल भी रोमांटिक या मजेदार नहीं लगा। एक ने कहा- इस बात को टीवी पर इस तरह गर्व से बताने की क्या जरूरत है? एक यूजर ने लिखा- भाई, इसने रश्मिका को वाकई में शादी की भीख मांगने के लिए कहा। एक यूजर ने विजय को चलता-फिरता रेड फॉरेस्ट बताया। एक ने लिखा- ये एक टॉक्सिक व्यवहार है।

वहीं, कुछ यूजर्स ने रश्मिका मंदाना पर भी सवाल उठाया । एक यूजर ने लिखा- बहन, 1-2 बार, 4-5 बार शादी के बारे में पूछना फिर भी ठीक है, लेकिन 100 बार? तुम्हारा कुछ आत्म सम्मान है भी या नहीं। एक यूजर ने लिखा- भाई मुझे तो ऐसी लड़कियों से डर लगता है। ये प्यार के लिए अपने आत्म सम्मान को ही भूल चुकी हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत बुरा लग रहा है ये कहते हुए लेकिन रश्मिका विजय से ज्यादा प्यार करती हैं। ऐसी शादियां या रिश्ते टिक नहीं पाते हैं।

विजय ने बताया कि क्यों उन्होंने ‘100 बार’ पूछने को कहा था?

इस एपिसोड में विजय ने ये भी कहा कि उन्हें पता है कि 100 बार शादी वाली बात पर उनकी आलोचना होगी। इसके बाद उन्होंने ये भी समझाया कि उन्होंने ये बात क्यों कही थी? विजय ने कहा, “मुझे लगता है शादी बहुत जरूरी चीज है। मैं ऐसा इंसान हूं जो ये चाहे कि शादी हर तरह की स्थिति में सर्वाइव करे। एक बार तो रश्मिका ने मुझसे कहा कि क्या आप मुझे टेस्ट कर रहे हो? ये सुनकर मुझे बहुत गिल्ट महसूस हुआ। मैं खुद को और रिलेशनशिप को टेस्ट कर रहा था। मैं ऐसा नहीं हूं कि जल्दबाजी में शादी कर लूं। मेरा ऐसा था कि हम ये देखते हैं कि क्या हम जो फील कर रहे हैं वो लगातार फील कर रहे हैं, किसी भी सिचुएशन में चाहे वो खुशी हो या दुख या कोई उतार-चढ़ाव? मैं चाहता था कि हर सिचुएशन में हम एक जैसा फील करें और हमें लगे कि शादी जरुरी है और जब ऐसा लगा तो शादी की।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN